जया बच्चन को राज्यसभा के लिए नामांकित कर सकती है तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी लेंगी आखिरी फैसला

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन जल्द ही तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। जया बच्चन का तीसरा राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने जा रहा है, जिसके बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस उन्हें नामांकित कर सकती है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन जल्द ही तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। जया बच्चन का तीसरा राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने जा रहा है, जिसके बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस उन्हें नामांकित कर सकती है। एक वरिष्ठ तृणमूल नेता के अनुसार जया बच्चन नामांकन में सबसे आगे हैं लेकिन आखिरी फैसला पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी का ही होगा। पार्टी राज्यसभा के लिए नामांकित उम्मीदवारों की घोषणा 18 मार्च को करेगी।

Jaya Bachchan

तृणमूल कांग्रेस इस बार जया बच्चन को नामांकित कर राज्यसभा भेज सकती है। अप्रल में 58 सांसद रिटायर हो रहे हैं। वहीं जया बच्चन का तीसरा कार्यकाल भी 3 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। एक सूत्र के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की 4 सीटें खाली हो रही हैं और इनके लिए कई लोग सिफारिश कर रहे हैं। इस बार पार्टी राज्यसभा में दो नए चेहरे उतारने की कोशिश में है। पार्टी नामांकित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा 18 मार्च को करेगी।

'जया बच्चन बंगाल से जुड़ी हुई हैं और उन्हें वहां काफी पसंद किया जाता है। वे एक आदर्श कैंडिडेट हैं। उनके पति, अमिताभ बच्चन भी खुद को बंगाल का दामाद बताते हैं।' पिछले साल जब भाजपा के एक युवा कार्यकर्ता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 11 लाख का ईनाम रखा था तो अमिताभ बच्चन ने भाजपा पर काफी भड़ास निकाली थी। अमिताभ बच्चन ने कहा था, 'आप गायों की रक्षा कर सकते हैं लेकिन महिलाओं के साथ होने वाले जुर्म नहीं।' अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का बंगाल को लेकर प्यार जगजाहिर है। अमिताभ पिछले चार सालों से कोलकाता इंटरेशन फिल्म फेस्टिवल के मुख्य अतिथि भी हैं।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा से रिटायर होने जा रहे हैं सचिन, रेखा, जया बच्चन, जानिए इनका प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+