कल सोनिया गांधी से मिलेंगी ममता बनर्जी, कई और नेताओं से भी हो सकती है मुलाकात

नई दिल्ली, जुलाई 27: संसद के मानसून सत्र के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं। अपने दौरे के पहले दिन आज ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। ममता बनर्जी कल दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी। वे कल तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के साथ भी बैठक करेंगी।

Mamata Banerjee to meet Congress interim president Sonia Gandhi and Arvind Kejriwal in Delhi

सीएम ममता बनर्जी कल यानी बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी। कल शाम साढ़े चार बजे सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में ममता बनर्जी की बैठक होगी। ममता बनर्जी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट करने की कोशिश में है। वे लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।

इससे पहले मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। उसके बाद उनकी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के अलावा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, टीआरएस, राजद, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और शिवसेना के नेताओं से बैठक करने की संभावना है। ममता से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि, ममता बनर्जी से हमारे पुराने संबंध हैं। मैं उन्हें बधाई देने आया था। 2024 की रणनीति की चर्चा सोनिया गांधी के साथ होगी।

इसके बाद सीएम ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचीं। प्रधानमंत्री आवास पर ममता बनर्जी करीब 55 मिनट तक रुकीं। सीएम पद संभालने के बाद दिल्ली में पीएम मोदी और सीएम ममता की ये पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के साथ कोरोना के हालात और वैक्सीन को लेकर चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+