'मैं हिंदू हूं..BJP से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', सुवेंदु अधिकारी के बयान पर ममता बनर्जी ने कुछ यूं दिया जवाब

Mamata Banerjee: सुवेंदु अधिकारी के बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति काफी गरमा गई है। अब सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं एक हिंदू हूं और मुझे भाजपा से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।'

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते ममता बनर्जी ने रमजान के पवित्र महीने में भाजपा पर मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। ममता ने पूछा कि लोकतंत्र स्थायी है, लेकिन कुर्सी स्थायी नहीं है। कुर्सी का सम्मान करें। आप मुस्लिम विधायकों को बाहर निकालने के बारे में कैसे सोच सकते हैं। वे (भाजपा) मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं?

Mamata Banerjee

क्योंकि यह रोजा का महीना है और उन्हें यह पसंद नहीं है। वे सांप्रदायिक बयान देकर देश का ध्यान आर्थिक और व्यापार पतन से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं और मुझे भाजपा से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए और एक धर्म को नीचा दिखाने वाले बयान की निंदा करना चाहिए।

इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, केवल आपकी नहीं। बता दें कि ममता बनर्जी की टिप्पणी बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी के एक बयान एक के बाद आई है। जिसमें अधिकारी ने कहा था कि अगर BJP सत्ता में आई तो 'मुस्लिम विधायकों' को विधानसभा से बाहर फेंक देगें।

अधिकारी के इस बयान को 'नफरत फैलाने वाला भाषण' करार देते हुए उनकी 'मानसिक स्थिति' पर भी तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। दरअसल, शुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की जमकर आलोचना कहा था कि यह मुस्लिम लीग का दूसरा संस्करण बन चुका है और इस बार बंगाल की जनता तृणमूल को उखाड़ फेंकेगी।

अधिकारी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। घोष ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में बहस और तर्क-वितर्क हो सकते हैं, लेकिन धर्म को आधार बनाकर विधायकों को निशाना बनाना संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: 'इन विधायकों को विधानसभा के बाहर फेंक देंगे',सुवेंदु अधिकारी के बयान से भूचाल, भड़की टीएमएसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+