Rahul Gandhi के बचाव में उतरीं ममता बनर्जी, कहा- 'आज लोकतंत्र का एक नया निचला स्तर देख लिया'
कांग्रेस सांसद राहुल को मानहानि मामले में दो साल की सजा होने के बाद उनकी संसद की सदस्यता छिन गई। ऐसे में पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने केंद्र और भाजपा को निशाने पर लिया है।

Mamata Banerjee over Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की संसद की सदस्यता छिनने के मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कांग्रेस नेता के बचाव में उतर आई हैं। उन्होंने कहा है कि एक ओर भाजपा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करती है तो दूसरी ओर विपक्षी नेताओं को महज उनके भाषणों को लिए अयोग्य ठहराया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को संवैधानिक लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आज उन्होंने संवैधानिक तरीके से स्थापित लोकतंत्र के सामने एक शर्मनाक स्थिति देखी।
वहीं कांग्रेस से वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए गए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें (भाजपा) वो पसंद नहीं है। लेकिन कांग्रेस सच बोलती रहेगी। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे।
सीएम ममता बनर्जी ने राहुल गांधी ससंद की सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने के बाद एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने भाजपा और बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने लिखा, "पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता! जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications