पश्चिम बंगाल: EC के एक्शन पर भड़कीं ममता, कहा मोदी के इशारे पर हुई कार्रवाई
पश्चिम बंगाल: EC के एक्शन पर भड़कीं ममता,कहा मोदी के इशारे पर हुई कार्रवाई
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है। चुनाव आयोग की कार्रवाई से ममता बनर्जी भड़कीं हुई हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि ये पूरी साजिश मुकुल रॉय रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षाबलों की वजह से हिंसा हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आयोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल को यूपी, बिहार या त्रिपुरा न समझें। उन्होंने कहा कि मोदी ने मूर्ति तोड़े जाने की निंदा भी नहीं की। उन्होंने कहा कि गेरुआ पहन कर बंगाल में गुंडे आ रहे हैं। अमित शाह और मोदी दोनों मुझसे डरे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि मोदी को हटाओ, मोदी को देश से निकाल दो, उन्हें एक भी वोट मत देना।












Click it and Unblock the Notifications