राजनीति की हार्दिक पांड्या है ममता दीदी, हर बड़े मौके पर हो जाती हैं चोटिल, इस बार क्यों मचा है हंगामा?

ममता बनर्जी गुरुवार को एक हादसे का शिकार हो गईं। उनके सिर पर चार टांके लगे हैं। गुरुवार रात चोट लगने के बाद ममता बनर्जी को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया, और भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके आवास पर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वो मेडिकल निगरानी में हैं और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ये 3 सालों में पांचवीं बार है जब ममता बनर्जी को चोट लगी है।

Mamata Banerjee injured

बार-बार चोटिल होने की वजह से ममता बनर्जी की तुलना क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से होने लगी है। कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी भी हार्दिक पांड्या की तरह बार-बार अहम मौके पर चोटिल हो जाती हैं। ट्विटर नहीं... अब एक्स पर तो ममता बनर्जी के चोटिल होने से जुड़े कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।

कब-कब हादसे का शिकार हुईं ममता?

जनवरी, 2024

इसी साल जनवरी में खराब मौसम के कारण ममता बनर्जी का काफिल हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क रास्ते से जा रहा था जहां हादसे का शिकार हो गई थीं। वो एक सरकारी कार्यक्रम से लौट रही थीं, तभी कोहरे की वजह से एक गाड़ी बीच में आ गई और ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस हादसे में ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी।

सितंबर 2023

सितंबर में ममता बनर्जी स्पेन और दुबई की यात्रा पर गई थीं। इस दौरान ममता के बाएं चोट लग गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने सीएम को 10 दिन आराम करने की सलाह दी थी। ममता बनर्जी को ये चोट कैसे लगी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

जून 2023

इससे पहले ममता बनर्जी जून 2023 में भी एक घटना का शिकार हुई थीं। खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास उनके प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इस दौरान ममता बनर्जी की कमर और पैर में चोटें आई थीं। ममता बनर्जी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी जांचें हुईं। जांच के बाद पता चला कि ममता बनर्जी के बाएं घुटने और कूल्हे पर लिगामेंट चोट आई थी।

मार्च 2021

2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव चल रहे थे इस दौरान ममता नंदीग्राम में चोटिल हो गई थीं। ममता बनर्जी ने बताया था कि जब वह अपनी कार के पास खड़ी थीं तभी कुछ लोग आए और उन्हें धक्का दे दिया। तब टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करवाया। पैर में प्लास्टर लगने के कारण ममता बनर्जी को पूरे चुनाव में व्हील चेयर पर ही कैंपेन करना पड़ा था।

इस बार ममता बनर्जी के चोटिल होने पर हंगामा खड़ा हो गया है। ममता बनर्जी को चोट कैसे लगी इस पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अलग-अलग बयान मामले की गंभीरता को बढ़ा रहे हैं। पहले ये दावा किया गया कि ममता बनर्जी खुद से गिरीं, वहीं उनकी भाभी ने साजिश की आशंका जाहिर की।

ममता बनर्जी की भाभी और तृणमूल पार्षद कजरी बनर्जी ने इस मामले में साजिश की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि दीदी धक्का लगने से गिरीं। मुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी ने कहा कि वह अपने बेडरूम में गिर गईं और उनके सिर पर चोट लग गई।

इससे पहले खबर आई थी कि ममता बनर्जी के ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते वक्त गिर जाने के कारण चोट आई है, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमय बंद्योपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 14 मार्च को शाम करीब 7.30 बजे सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री को गिर जाने के कारण चोट आई है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बताया गया है कि ममता बनर्जी को पीछे से किसी ने धक्का दिया।

हालांकि आज एसएसकेएम के डॉक्टरों द्वारा बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को किसी ने पीछे से धक्का नहीं दिया बल्कि किसी सिहरन या बेचैनी की वजह से वो गिरीं और उनके माथे व नाक पर चोट लगी, जिसके बाद खून बहने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+