आप की 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ' रैली में बोलीं ममता- लेफ्ट और कांग्रेस से राज्य में लड़ाई, राष्ट्रीय स्तर पर साथ लड़ेंगे
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा है कि वामदलों और कांग्रेस के साथ राज्य में भले उनकी राजनीतिक लड़ाई हो सकती है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर वो एकजुट होकर लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुलाई गई 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ रैली' में बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी कांग्रेस और सीपीएम से लड़ाई है लेकिन भाजपा को हटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हमको साथ रहना होगा। केजरीवाल के मंच पर ममता बनर्जी के साथ सीपीएम के सीताराम येचुरी भी नजर आए।

ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 7 की 7 सीटे जीतगी। हमें यूनाइटेड बनाना हैं, हम देश अमित शाह और मोदी से बचाना हैं। वो देश तोड़ना चाहते हैं, हमे देश जोड़ना हैं। ममता ने कहा कि आज हालात इमरजेंसी से भी ज्यादा खराब हैं, देश में डेमोक्रेसी नहीं बल्कि 'नमोक्रेसी' चल रही है। देश को बचाने के लिए मोदी को हटाना जरूरी है। उन्होंने मंच से मोदी को चुनौती दी कि वो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं।
रैली में आए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि मेरा छोटा भाई दिल्ली का मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल बहुत दमदार है, मैं साउथ के हीरो चन्द्र बाबू नायडू और हमारी ममता दीदी के इस महागठबंधन को पूरा समर्थन देता हूं। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला ने इस दौरान कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने देश में हिन्दू-मुसलमान की राजनीति को दुखद बताया। अब्दुल्ला ने कहा, उस खून को याद करना चाहिए जो जलियांवाला कांड में पड़ा था वो धर्म मे बांटा नहीं जा सकता। ना हिन्दू का है और ना मुसलमान का, ये हर हिंदुस्तानी का भारत है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हु वो भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री? मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव करने बंद करे। देश को तोड़ कर मोदी पाकिस्तान का सपना पूरा कर रहे हैं। देश की जनता इस बार जब वोट करने जाओ तो एक पढ़े लिखे प्रधानमंत्री के लिए वोट करना जो देश के बारे में सोचे न किसी एक व्यक्ति के बारे में ही सोचता रहे।
एनसीपी के शरद पवार, शरद यादव, कांग्रेस के आनंद शर्मा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस दौरान विपक्ष से एकजुट होने और मोदी सरकार को हटाने का आह्वान किया।
-
Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी के भाषण पर चुनाव आयोग का डंडा! चुनाव आयोग ने CEO से मांगी सीक्रेट रिपोर्ट -
Delhi Meerut Expressway Toll Hike: 1 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ जाएगा टोल, चेक करें नए रेट -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications