पीएम मोदी पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोली- मैं आपकी नौकर नहीं, जहां बुलाएंगे चली आऊंगी

नई दिल्ली। चुनावी मौसम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मोदी की नौकर नहीं हूं कि वह जहां भी मुझे बुलाएंगे मैं चली जाऊंगी, मेरी जहां मर्जी होगी वहां जाऊंगी। ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के ही पास झाड़ग्राम में यह बयान दिया है। हाल ही में पीएम मोदी ने मेदिनीपुर से ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था।

मुझे भीख मांगने की जरूरत नहीं

मुझे भीख मांगने की जरूरत नहीं

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे आपसे भीख मांगने की जरूरत नहीं है, मैं फानी चक्रवात से पीड़ित लोगों की मदद राज्य के फंड से करूंगी। लेकिन आप किसी भी मुख्यमंत्री को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं। ममता बनर्जी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि बैठक के दौरान हमारे मुख्य सचिव को बैठने के लिए कहा गया, ऐसे में उनकी यह हिम्मत कैसे हुई, यह संघीय ढांचा है, बिना मुख्यमंत्री के कोई बैठक आप कैसे कर सकते हैं।

पीएम ने कुछ नहीं किया

पीएम ने कुछ नहीं किया

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। मैं आपको अच्छी तरह से जानती हूं, आप पश्चिम बंगाल में सिर्फ चक्रवात के लिए नहीं आए हैं और यहां राजनीतिक बैठकें करने के लिए आए हैं, ऐसे में मैं आपसे क्यों मिलूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल है इसलिए हम आपकी सुन रहे हैं कोई और राज्य होता तो आपको बाहर निकाल दिया गया होता।

जय श्री राम के नारे पर भड़क गई थीं ममता

जय श्री राम के नारे पर भड़क गई थीं ममता

बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी जिस वक्त चुनावी रैली को संबोधित करने जा रही थीं, उस दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान ममता बनर्जी ने अपनी गाड़ियों का काफिला रोका और इन लोगों को खरी खोटी सुनाने लगीं। उन्होंने इन लोगों से कहा कि अब क्यों भाग गए, अब लगाओ जय श्री राम के नारे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया था।

बाध्य नहीं कर सकते हैं आप

बाध्य नहीं कर सकते हैं आप

बांकुड़ा में भी एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा का नारा है जय श्री राम, ये लोग इस नारे को लगाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि तुम भाजपा के लोग जय श्री राम के नारे लगाते हो, लेकिन तुम लोगों ने एक राम का मंदिर तक नहीं बनाया। चुनाव के समय राम चंद्र तुम्हारी पार्टी के एजेंट बन जाते हैं। तुम लोग यह कहते हो कि रामचंद्र मेरे चुनावी एजेंट हैं। तुम लोग जय श्री राम कहते हो और लोगों को जय श्री राम के नारे लगाने के लिए कहते हो।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+