ममता बनर्जी का BJP पर वार, असुरों से तुलना कर बोलीं दीदी- कोविड-19 से भी बड़ी महामारी है भाजपा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। बस कुछ ही दिनों में दुर्गा पूजा शुरू होने वाली है। ऐसे में पार्टियों के राजनीतिक हमलों में भी इसकी झलक मिल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसकी तुलना असुर शक्तियों से कर दी। ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए प्रदेश में तनाव फैला रही है।

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने भाजपा को न केवल असुर शक्ति से तुलना करते हुए अब तक की सबसे बड़ी महामारी भी बता डाला।

टीएमसी के मुखपत्र जागो बंगला के दुर्गापूजा संस्करण का अनावरण करते हुए ममता बनर्जी ने कहा एक तरफ आपके पास कोविड-19, डेंगू, मलेरिया है तो दूसरी तरफ सबसे बड़ी महामारी भाजपा है। ये असुर शक्ति है। अगर आप बंगाल में राजनीति कर रहे हैं तो आप कुछ नियमों को मानते हैं जो हमारे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। बंगाल में राजनीति करने के लिए आपको विनम्रता और सभ्यता बनाए रखनी होती है लेकिन बीजेपी को इनमें से किसी भी चीज से मतलब नहीं है। लोग जिएं या मरें लेकिन उन्हें (बीजेपी) बस सत्ता हथियाने से मतलब है। मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि ये आसान नहीं होगा।"

चुनावों में हारेगी बीजेपी- ममता

असुर शक्तियों से बीजेपी की तुलना करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जैसे हर साल मां दुर्गा आकर असुर शक्तियों का विनाश करती हैं। वैसे ही अगले विधानसभा चुनाव में बीजपी पराजित होगी। eपश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव संभावित हैं। बीजेपी वहां सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। लोकसभा चुनावों में अच्छे प्रदर्शन ने बीजेपी की उम्मीदें जगा दी हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर बीजेपी प्रमुख रूप से रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+