भाजपा से मुकाबले के लिए ममता की नई 'रणनीति', घर-घर पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता
भाजपा से मुकाबले के लिए ममता ने की ये घोषणा, हर घर पहुंचेगे पार्टी के लोग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी घर-घर जाकर लोगों से बात करेगी और सरकार के कामों को बताएगी। बनर्जी ने कहा, भाजपा पश्चिम बंगाल के बारे में लगातार झूठी खबरें फैला रही है, हम इसके खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे। ममता ने साफ किया कि उनकी पार्टी ईवीएम से खुश नहीं है वो चाहते हैं कि बैलेट पेपर की वापसी और उसी से चुनाव कराया जाए।

हालिया लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में भाजपा के सबसे मजबूत होकर उभरने के बाद राज्य में टीएमसी और भाजपा के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। भाजपा लगातार ममता बनर्जी को निशाना बना रही है तो ममता भी भाजपा पर हमलावर हैं। हाल ही में ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी से दो खास दस्ते बनाए हैं, जो आरएसएस और भाजपा से निपटेंगे। शनिवार को ममता बनर्जी ने जय हिंद वाहिनी और बंग जननी वाहिनी नाम के दो दस्तों को भाजपा से निपटने की जिम्मेदारी दी है। ममता बनर्जी ने अपने आवास पर हुई बैठक में जय हिंद वाहिनी के दस्ते का अध्यक्ष कार्तिक बनर्जी को और बंग जननी वाहिनी दस्ते का अध्यक्ष काकोली घोष को बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के समय से ही भाजपा और टीएमसी के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान भी दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसा देखने को मिली। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में 18 सीटें जीती हैं, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। चुनाव के बाद भी हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications