पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का ऐलान, कोरोना काल में मारे गए वॉलिंटियर्स के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी
कोलकाता। West Bengal Election 2021 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और टीएमसी लगातार जनता को रिझाने को कोशिश में लगी हुई हैं। इसके लिए अभी से दोनों पार्टियों ने जनता के हित में घोषणाएं करना शुरू कर दिया है। इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ये ऐलान किया कि कोरोना काल में मारे गए वॉलिंटियर्स के परिवार को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

कोरोना काल में वॉलिंटियर्स की लड़ाई रही है अहम
ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये घोषणा की। सीएम की घोषणा के बाद कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले वॉलिंटियर्स के परिवार को राज्य सरकार नौकरी देगी। आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान देशभर में वॉलिंटियर्स ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना काल में वॉलिंटियर्स भी हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स थे, जिन्होंने इस महामारी से डटकर मुकाबला किया।
बंगाल की गलत तस्वीर पेश करके गए हैं अमित शाह- ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने अपने बंगाल दौरे के दौरान राज्य की गलत तस्वीर लोगों के सामने पेश की है।
पति-पत्नी के झगड़े को भी BJP बता देती है राजनीतिक झगड़ा- ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा में कमी आई है, बीजेपी वाले तो आत्महत्या को भी राजनीतिक हत्या करार दे देते हैं। ममता ने कहा कि बीजेपी पति-पत्नी के झगड़े को भी राजनीतिक झगड़ा बता देती है।












Click it and Unblock the Notifications