Karnataka: खड़गे बोले भाजपा सरकार बनाने का सपना देख रही, इन्हें 60-70 से अधिक सीट नहीं मिलेगी
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा का चुनाव चल रहा है, इस बीच एक तरफ जहां भाजपा ने 150 से अधिक सीटों पर जीत का भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने भाजपा के दावे को खोखला बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने क हा कि हम चुनाव को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। भाजपा को 60-70 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी, 150 सीट तो भाजपा भूल ही जाए। खड़गे ने कहा कि भाजपा के लोग सपने देख रहे हैं कि वह कर्नाटक में सरकार बनाएंगे।

येदियुरप्पा ने जताया जीत का भरोसा
गौरतलब है कि इससे पहले येदियुरप्पा ने कहा कि आज का दिन पवित्र है और हर किसी को मतदान के लिए बाहर आना चाहिए। उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी को 150 से अधिक सीटें हासिल होंगी और हम प्रदेश में 17 मई को नई सरकार का गठन करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर मतदान फीसद बढ़ेगा क्योंकि लोग सिद्धारमैया सरकार को कर्नाटक से बाहर करना चाहते हैं, बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए आएंगे।
लोगों से वोट की अपील
भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने लोगों से भारी संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की है। येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के लोग सिद्धारमैया सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में बाहर आए और भाजपा को वोट दें। मैं कर्नाटक के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया हूं कि मैं उन्हें बेहरत प्रशासन दुंगा। मतदान शुरू होने से पहले येदियुरप्पा ने अपने घर पर पूजा पाठ की इसके बाद मंदिर में भी दर्शन करने के लिए गए।
222 सीटों पर मतदान
आपको बता दें कि आज कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों का भविष्य आज के मतदान पर निर्भर है। चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी क्या कर्नाटक की जनता एक बार फिर से सिद्धारमैया सरकार मपर अपना भरोसा जताती है, या फिर भाजपा को फिर से पीएम मोदी का जादू देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुंबले ने किया मतदान, आम लोगों से पूछा एक सवाल, देखें तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications