Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर Mallikarjun Kharge ने बीजेपी-संघ को दी चुनौती, 'हम मजबूती से लड़ेंगे'

Mallikarjun Kharge Congress Foundation Day: कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला भी बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के खत्म होने के दावे करनेवालों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस अपने विचारों और सिद्धांतो पर टिकी हुई है। दूसरी ओर संघ और बीजेपी है, जो आज संस्थाओं को कमजोर करना चाहती है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भले ही कांग्रेस आज सत्ता में न हो, लेकिन उसकी विचारधारा और प्रतिबद्धता आज भी मजबूत है। दिल्ली में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा पर मजबूती से डटी हुई है। हम अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भी काम करेंगे।

Mallikarjun Kharge Congress Foundation Day

Mallikarjun Kharge ने संघ-बीजेपी पर लगया विभाजन का आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसके बाद 62 सालों तक कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। आजादी के बाद कांग्रेस ने इस देश को बनाने में अपना योगदान दिया। आज बीजेपी और संघ के लोग संविधान और लोकतंत्र दोनों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बीजेपी और संघ देश में विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रही है। मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। धर्म के नाम पर बंटवारा कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।'

Congress के खत्म होने के दावों पर भी दिया जवाब

भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें समझना चाहिए कि कांग्रेस की रीढ़ आज भी सीधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न कभी संविधान से समझौता किया, न ही धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से पीछे हटी है। सत्ता भले न हो, लेकिन कांग्रेस सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आज भी मजबूती से डटे हैं और हम अपने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देंगे।

खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपदा, जल-जंगल-जमीन और जनता के अधिकार खतरे में हैं और भाजपा-आरएसएस की नीतियों का कांग्रेस मजबूती से विरोध करती रहेगी।

दिग्विजय सिंह ने संघ की तारीफ पर दी सफाई

एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा था कि बीजेपी और संघ की ताकत इसका संगठन है। हालांकि, इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं संघ और बीजेपी की सबसे सख्त मुखालफत करनेवालों में से हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि मैंने एक संगठन के तौर पर संघ की तारीफ की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+