82 साल के मल्लिकार्जुन ने 64 साल की वित्‍त मंत्री को सदन में कहा "माता जी", जानें निर्मला सीतारण का रिएक्‍शन

Debate on budget 2024: राज्‍यसभा में बुधवार को बजट 2024 पर चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट की आलोचना करते हुए मोदी सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान खड़गे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच एक तीखी बहस भी हुई।

खड़गे ने सदन में दावा किया कि बजट में मोदी सरकार ने केवल राज्‍यों को लाभ पहुंचाया बाकी अन्‍य राज्‍यों को नजरअंदाज किया गया है। खड़गे के इस आरोप पर जब सभापति धनखड़ ने कहा आपको जवाब वित्‍त मंत्री देंगी इस पर 82 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने निर्मला सीतारमण को "माता जी" कह दिया।

Mallikarjun Kharge Nirmala Sitharaman

बता दें राज्यसभा में बजट 2024 पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि केवल दो राज्यों को "पकौड़ा और जलेबी" मिली। वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली और ओडिशा जैसे राज्यों को बजट से कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने एनडीए सरकार पर कटाक्ष किया कि बजट सभी राज्यों की जरूरतों को पूरा करने के बजाय कुछ खास व्यक्तियों को खुश करने और सत्ता बनाए रखने के लिए बनाया गया था।

खड़गे ने कहा वो तो "माता जी" हैं

खड़गे के इस आरोप पर जब सभापति धनखड़ ने कहा आपके इस सवाल का जबाब वित्‍त मंत्री जी देंगी। जिस पर खड़गे ने कहा वो तो माता जी हैं, वो तो बोलने में एक्‍सपर्ट हैं, वो तो ही देंगी। इस पर सभापति धनखड़ ने खड़गे को टोका और कहा निर्मला सीतारमण उम्र में आपकी बेटी के बराबर हैं। जिस पर खड़गे ने जवाब दिया कि वो अपनी बात कह रहे हैं।

माता जी के रिएक्‍शन पर वित्‍त मंत्री ने दिया ये रिएक्‍शन

खड़गे के वित्‍त मंत्री को माताजी कहे जाने पर जहां सदन में बैठे नेता हंसने लगे। वहीं हमेशा गंभीर नजर आने वाली 64 वर्षीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण मुस्‍कुराने लगी। वित्‍त मंत्री की इस विनम्रता भरी इस प्रतिक्रिया की सब लोग तारीफ कर रहे हैं और खड़गे की आलोचना कर रहे हैं। वहीं खड़गे के समर्थक कह रहे ये तो खड़गे ने वित्‍त मंत्री के सम्‍मान में संबोधन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+