मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- पैर छूने के बाद केसीआर और उनके परिजनों ने सोनिया गांधी को दिया धोखा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस नेता तेलंगाना राज्‍य के गठन पर अपनी पार्टी का दावा ठोक रहे हैं। वहीं अब एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना मुख्‍यमंत्री चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोलते हुए तेलंगाना राज्‍य के गठन में कांग्रेस को क्रेडिट दिया है।

Mallikarjun Kharge

खड़गे ने हमला बोलते हुए कहा बीआरएस प्रमुख ने कांग्रेस ने संसदीय दल की अध्‍यक्ष सोनियां गांधी के पैर छूने के एक दिन बाद उन्‍हें धोखा दिया है, क्‍योंकि उन्‍होंने अलग राज्य देकर तेलंगाना की जानता की आकांक्षाओं को पूरा किया था। खड़गे ने तेलंगाना के लोगों को याद रखना चाहिए कि सोनिया गांधी के बिना तेलंगाना राज्‍य गठन वास्‍तविकता नहीं बना पाता।

रविवार को संगारेड्डी में विजयभेरी बस यात्रा के हिस्से के रूप में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए बिना के चंद्रशेखर का नात लिए कहा वे (केसीआर और उनके परिवार के सदस्य) सोनिया गांधी के आवास पर गए और उनके पैर छुए और उनके साथ तस्वीरें लीं और अगले दिन उन्होंने उन्हें धोखा दिया। हमने मजबूत किया और वे आनंद ले रहे हैं)। हम बना रहे हैं और वे बेच रहे है"

बीआरएस और भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा जब कांग्रेस सत्‍ता में आई तो उन्‍होंने क्‍या किया था। उन्‍होने बीआरएस और भाजपा का उपहास करते हुए सवाल किया कि क्या उन्होंने या उनके रिश्तेदारों ने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था।खड़गे ने सीएम केसीआर की आलोचना करते हुए कहा अधिशेष राज्य को 5 लाख रुपये से अधिक के कर्ज में धकेल दिया। उन्‍होंने सवाल किया 5 लाख कर्ज में किसको धकेल दिया।

उन्‍होंने बीआरएस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कर्नाटक में गारं‍टिया लागू की। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍क्ष्यक्ष ने बीआरएस नेताओं को एक लक्जरी बस उपलब्ध करवाने का प्रस्‍ताव लिया ताकि तेलंगाना के नेता कर्नाटक में तथ्य-खोज मिशन के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के साथ जाएं।

खड़गे ने कहा सुनिश्चित करूंगा कि एक लक्जरी बस आरक्षित हो, जिसमें आधी सीटें बीआरएस के लिए और आधी सीटें तेलंगाना कांग्रेस नेताओं के लिए हों। वे कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं और सत्यापित कर सकते हैं कि क्या महिलाओं को मुफ्त बस परिवहन से लाभ हो रहा है और क्या परिवार की महिला मुखिया को वास्तव में दो हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही खड़गे ने तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा छह गारंटियों को सत्‍ता में आते ही तुरंत लागू करने का आश्वसन भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+