अपनी ही पार्टी के नेताओं पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, कपिल सिब्बल समेत तमाम नेताओं ने लगाई क्लास
नई दिल्ली, 24 अगस्त। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी के ग्रुप-23 के नेताओं ने पिछले साल एक पत्र लिखकर बड़े बदलाव की बात कही थी। लेकिन सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जी-23 के नेता कोविड महामारी के दौरान लापता थे, इन लोगों को पार्टी को बर्बाद नहीं करना चाहिए, इस पार्टी ने इन लोगों को काफी कुछ दिया है। सूत्रों के मुताबिक जी-23 के कुछ नेता इस मसले को सोनिया गांधी के सामने भी उठा सकते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल जिन्होंने हाल ही में अपने घर पर डिनर का आयोजन किया था जिसमे जी-23 के कई नेता पहुंचे थे। इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा था कि राजनीतिक में छलांग लगाने से पहले सोचना चाहिए और बोलने से पहले चितन करना चाहिए। खड़गे बयान पर सिब्बल ने कहा कि जब कुछ नेता अलग सोच की बात करते है तो उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस पार्टी से उन्हें सबकुछ मिला है, इन लोगों को पार्टी को बर्बाद करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए ऐसा कहने वाले भूल जाते हैं कि वह उन लोगों की बात कर रहे हैं जिन्होंने पार्टी को अपना सबकुछ दिया है, हममे से कुछ लोगों ने पार्टी को बनाने में योगदान दिया तो कुछ लोगों ने सोनिया गांधी के समय पार्टी को छोड़ दिया था।
सिब्बल ने कहा कि हम सभी अपने मत में एकजुट हैं, हम सभी पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं, इसे राष्ट्रीय स्तर पर और भी प्रभावी बनाना चाहते हैं जिससे कि देश की मिट्टी को बचाया जा सके। हम सभी लोग सकारात्मक बदलाव के एजेंट हैं। वहीं आनंद शर्मा ने कहा कि मैं पूरी जिंदगीभर कांग्रेस के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा, मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों पर विश्वास करता है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मेरे भीतर बहुत सम्मान है, मैं मजबूत कांग्रेस के लिए खड़ा हूं और इसके लिए मौजूदा चुनौतियां स्वीकार करूंगा।
वहीं शशि थरूर ने खड़गे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सहयोगियों को एक दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। खड़गे के लिए मेरे भीतर सम्मान है, मुझे उम्मीद है कि वह इस बात की सराहना करेंगे कि हम सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से लड़ा जा सके। वहीं मनीष तिवारी ने कहा कि मेरे भीतर मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बहुत सम्मान है, वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, मुझे याद है कि सिब्बल जी की पार्टी में कांग्रेस पार्टी को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। जहां तक कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान मेरे योगदान की बात है तो काश खड़गे जी ने मुझसे बात की होती तो मैं उन्हें इस बात की जानकारी दी होती कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में क्या किया।












Click it and Unblock the Notifications