क्या मल्लिका शेरावत को है 'मर्डर' करने का पछतावा? बोल्ड सीन के बाद 'गिरी हुई औरत' समझने लगे थे लोग

मुंबई, 26 मई। अपनी बोल्ड अदाओं और हॉट अंदाज से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फिलहाल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। साल 2015 में आई 'डर्टी पॉलिटिक्स' उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। अपने फिल्मी करियर में मल्लिका शेरावत ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा। इतने बोल्ड सीन और जैकी चैन जैसे दिग्गज हॉलीवुड स्टार के साथ काम करने के बाद भी वह बॉलीवुड में पीछे क्यों रह गईं, इसे लेकर मल्लिका शेरवात ने खुलकर बात की है।

'मर्डर' से मल्लिका शेरावत ने बंटोरी सुर्खियां

'मर्डर' से मल्लिका शेरावत ने बंटोरी सुर्खियां

आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत को उनके फैंस फिल्म 'मर्डर' में उनकी बोल्ड एक्टिंग के लिए जानते हैं। वहीं दूसरी ओर मल्लिका का कहना है कि इसी फिल्म की वजह से बॉलीवुड में उनके करियर को काफी नुकसान हुआ। मल्लिका ने साल 2003 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में फिल्म 'ख्वाहिश' से डेब्यू किया। इसकी के अगले वर्ष यानी साल 2004 में उन्होंने अपनी अब तक की सबसे बोल्ड मूवी 'मर्डर' में काम किया।

मल्लिका शेरावत ने इस फिल्म से किया डेब्यू

मल्लिका शेरावत ने इस फिल्म से किया डेब्यू

मल्लिका शेरावत की इन दोनों फिल्मों को उनके बोल्ड सीन के लिए जाना जाता था, इतना ही नहीं इन फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के रूप में स्थापित किया। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'जब मैंने मर्डर (2004) में एक्टिंग की तो मेरे द्वारा शूट किए गए सीन के लिए करीब-करीब मेरी नैतिक रूप से हत्या कर दी गई थी।'

'मुझे एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा जाने लगा'

'मुझे एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा जाने लगा'

मल्लिका आगे कहती हैं, ''मर्डर' के बाद मुझे एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा जाने लगा था, जो चीजें मैंने पहले की थीं वो आज कॉमन हो गई है। इस दौरान लोगों की सोच बदली और हमारा सिनेमा बदला है। आज जब में उसके बारे में सोचती हूं तो 50 और 60 के दशक के सिनेमा को हम पीछे नहीं छोड़ सकते हैं। महिलाओं ने फिल्मों में अद्भुत भूमिकाएं की हैं, लेकिन आज हम फिल्मों में उस खूबसूरती को मिस करते हैं। मैंने कई सालों एक अच्छे रोल के लिए इंतजार किया है।'

बॉलीवुड के अलावा इन हॉलीवुड फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड के अलावा इन हॉलीवुड फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि फिल्म 'मर्डर' में मल्लिका शेरावत के साथ लीड रोल में इमरान हाशमी भी थे। फिल्म में उनके बीच हुए बोल्ड सीन काफी सुर्खियों में थे। इसके बाद मल्लिका शेरावत ने कई सारी फिल्में की लेकिन वह अपने बोल्ड इमेज से कभी बाहर नहीं निकल सकीं। मल्लिका ने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'आप का सुरूर', 'वेलकम' और 'डबल धमाल' जैसी फिल्मों में भी काम किया। वह जैकी चैन-स्टारर 'द मिथ', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव और टाइम रेडर्स' सहित अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस डैशिंग हीरो के साथ रोमांस करने की सामंथा की हसरत, जानिए कौन है वो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+