बॉलीवुड के इस डैशिंग हीरो के साथ रोमांस करने की सामंथा की हसरत, जानिए कौन है वो

मुंबई, मई 24: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार सामंथा अक्किनेनी के फैंस आज पूरे देश में है। उनके लाखों फैंस उनकी फिल्में देखते है। अब वो बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन -2' के साथ हिंदी में डेब्यू करने जा रही हैं। इन दिनों वो अपनी वेबसीरीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वेबसीरीज का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें सामंथा की भूमिका ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने दर्शकों के बीच पहले से ही हाई क्योरिसिटी ला दी है। इसी बीच एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के एक हीरो को अपना पसंदीदा बताया है और कहा कि उनके साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहेंगी।

 4 जून को 'द फैमिली मैन-2' होगी रिलीज

4 जून को 'द फैमिली मैन-2' होगी रिलीज

'द फैमिली मैन -2' के ट्रेलर में एक्ट्रेस सामंथा की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। यह वेब सीरिज 4 जून को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रींम होगी। इसस पहले वो अपनी नए प्रोजक्ट को लेकर काफी इंटरव्यू कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वो बॉलीवुड के एक एक्टर को अपना फेवरेट मानती है और उस एक्टर के साथ ही ऑनस्क्रीन रोमांस करना पसंद करेंगी।

रणबीर कपूर हैं सामंथा की पहली पसंद

रणबीर कपूर हैं सामंथा की पहली पसंद

बॉलीवुड हंगामा के साथ रैपिड-फायर राउंड के दौरान सामंथा से एक बॉलीवुड एक्टर के बारे में पूछा गया कि वो मनोज बाजपेयी के अलावा ऑन-स्क्रीन रोमांस करना चाहेंगी। इस पर उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'रणबीर कपूर'। इसके अलावा सामंथा से एक साउथ स्टार के बारे में भी पूछा गया, जो उन्हें लगता है कि द फैमिली मैन में श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी की भूमिका निभा सकते थे तो बिना समय गंवाए उन्होंने अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी का नाम ले लिया।

बॉलीवुड से मिले कई ऑफर

बॉलीवुड से मिले कई ऑफर

इधर, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिर एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड ऑफर के बारे में भी खुलकर बात की। सामंथा ने खुलासा किया कि उनके पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आए हैं, लेकिन भाषा की परेशानी के चलते उन्होंने फिल्मों को करने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि एक्ट्रेस इस वेबसीरीज में एक तमिल लिब्रेशन फ्रंट के मेंबर की भूमिका निभा रही हैं।

साउथ का जाना माना नाम सामंथा अक्किनेनी

साउथ का जाना माना नाम सामंथा अक्किनेनी

सामंथा अक्किनेनी तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनको चार फिल्मफेयर अवार्ड, दो नंदी अवार्ड, चार दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड और तीन सिनेमा अवार्ड सहित कई अवार्ड मिल चुके हैं। वो साउथ के स्टार नागा चैतन्या की पत्नी है और सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की बहू हैं। 34 वर्षीय सामंता ने साल 2017 में नागा चैतन्या से शादी की थी। वहीं इन दिनों सामंथा साउथ के कुछ बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+