NIA कोर्ट में पेश हुई प्रज्ञा ठाकुर, कहा- मालेगांव ब्लास्ट के बारे में पता नहीं

मुंबई। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर इस मामले में आज स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आज पहली बार साध्वी प्रज्ञा कोर्ट के सामने पेश हुई हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनआईए के स्पेशल जज ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से पूछा कि अब तक जांच किए गए सभी गवाहों ने कहा है कि 29 सितंबर 2008 को एक धमाका हुआ था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। आपका क्या कहना है?' इस पर उन्होंने जवाब दिया- 'मुझे नहीं पता'।

Malegaon blast accused Pragya Singh Thakur appears in Special NIA Court in mumbai

इसके बाद स्पेशल जज ने प्रज्ञा ठाकुर से पूछा कि, क्या आप जानती हैं या आपके वकील ने आपको इस बारे में बताया है कि अभियोजन पक्ष ने अब तक कितने गवाहों की जांच की है?' जिस पर उन्होंने जवाब दिया - 'मुझे नहीं पता। बता दें कि गुरुवार को जैसे ही इस केस की मुंबई की स्पेशल NIA कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई, प्रज्ञा के वकील प्रशांत मागू ने विशेष जज वीएस पाडलकर के सामने अपनी मुवक्किल की व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की थी।

प्रज्ञा ठाकुर को गुरुवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से वो नहीं जा सकीं। उनके वकील ने जानकारी दी कि वो कमर दर्द और हाई ब्लड प्रेशर के कारण पेश नहीं हो सकीं। गुरुवार को ख़बर आयी थी कि प्रज्ञा ठाकुर बीमार हैं और वो अस्पताल में भर्ती हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। उनकी आंत में इंफेक्शन, कमर में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर बताया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी थी।

बता दें कि, 24 अक्टूबर, 2008 को इस मामले में स्वामी असीमानंद, कर्नल पुरोहित और प्रज्ञा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 3 आरोपी फरार दिखाए गए थे। बाद में यह जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। अप्रैल 2017 में साध्वी प्रज्ञा को 9 साल कैद में रहने के बाद सशर्त जमानत दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+