भारत के दौरे पर पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्री, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, 21 जुलाई: मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वो प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। उनकी इस यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय, बहुपक्षीय, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी।

Foreign Minister

दरअसल अब्दुल्ला का ये दौरा भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वो संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष हैं, जो सितंबर में पदभार ग्रहण करेंगे। अभी जो अध्यक्ष हैं, वो तुर्की के रहने वाले हैं। इस वजह से वो आए दिन वहां पर पाकिस्तान का समर्थन करते रहते हैं। इसी वजह से भारत ने मालदीव के विदेश मंत्री यानी अब्दुल्ला शाहिद को ये पद दिलवाया। जीत के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत को अपना विशेष सचिव बना लिया। ऐसे में अब उनकी भारत यात्रा से पाकिस्तान को मिर्ची लगनी तय है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की बात
आपको बता दें कि बीते 14 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से बात की थी। उस दौरान उन्होंने द्वीपसमूह राष्ट्र में भारत समर्थित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने कोरोना के मामले में एक-दूसरे के सहयोग का भरोसा दिया। पीएम मोदी के मुताबिक मालदीव भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा-विकास (सागर) पहल का एक अहम हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+