मेक इन इंडिया की ऊंची उड़ान, हर महीने 50 लाख यूनिट पीपीई किट निर्यात में सक्षम हुआ भारत
नई दिल्ली। कभी महामारी संकट के बीच पीपीई किट आयात करने को मजूबर रहा भारत अब हर महीने 50 लाख यूनिट पीपीई किट निर्यात करने में सक्षम हो गया है, जो बतलाता है कि मेक इन इंडिया मुहिम कैसे रंग ला रही है, जिसे देश के आत्मनिर्भर भारत की ओर उन्मुखता में एक आशावादी सफलता की तरह देखा जा सकता है।

याद कीजिए, वह दिन जब कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सरकार के पास पर्याप्त किट नहीं थीं, जिससे संक्रमित की टेस्टिंग की जा सके। मरीजो के इलाज और देखभाल में जुटे कोरोना वॉरियर्स के लिए पीपीई किट की भारी कमी थी, जिसकी मदद से हेल्थ वर्कर्स मरीजों के देखभाल करते हुए खुद का बचाव कर सके। आंकड़े दर्शाते हैं कि देखभाल की करते हुए देश में कितनी संख्या में हेल्थ वर्कर्स संक्रमण के शिकार हुए और उन्हें क्वॉरेंटीन होना पड़ा।

गौरतलब है इन्हीं परिस्थितियो के मद्देनजर भारत सरकार ने पीपीई किट और मास्क की किल्लतों से निपटने के लिए आत्मनिर्भर मुहिम की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरे देश में कई कंपनियों ने पीपीई किट का घरेलू निर्माण में लग गए और जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वह गर्व से हर भारतीय का सिर ऊंचा करने लायक हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत में इतने पीपीई किट बन रहे हैं कि हम निर्यात तक करने में सक्षम हो गए हैं। भारत में निर्मित अच्छी क्वालिटी की पीपीई किट दूसरे देशों में भी निर्यात किए जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले भारत की अपनी जरूरत को देखते हुए सरकार ने पीपीई किट निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन उत्पादन में लगातार हुई वृद्धि और पीपीई किट में सक्षमता बढ़ते के बाद सरकार ने हर महीने 50 लाख पीपीई किट के निर्यात की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर सरकार ने बाकायदा एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए सरकार का नोटिफिकेशन शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि मेक इन इंडिया के तहत निर्यात को बढ़ावा देते हुए कोरोना से बचाव की पीपीई किट के 50 लाख यूनिट हर महीने निर्यात करने को मंजूरी दे दी गई है। कहने का मतलब यह है कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया और आत्म निर्भर बनने की छेड़ी गई मुहिम रंग ला रही है। यह चीन जैसे देशों के लिए भारत का यथोचित जवाब होगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications