असम में बड़ा सड़क हादसा, 7 की मौत, कई घायल

असम के गुवाहाटी में बीती रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

accident

असम के गुवाहाटी स्थित जलुकबारी इलाके में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बीती रात इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। गुवाहाटी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार हमे पता चला है कि मृतक छात्र हैं। यह हादसा जलुकबारी इलाके में हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को यह हादसा उस वक्त हुआ जब असम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र स्कॉर्पियो कार से यात्रा कर रहे थे। छात्रों की कार ने नियंत्रण खो दिया और यह फ्लाईओवर पर खड़ी बोलेरो से जा टकराई। टकराने के बाद गाड़ी डिवाइडर से भिड़ गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार दस में से 7 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे से काफी दुखी हूं। परिवार और माता-पिता के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं। मुख्यमंत्री ने जीएमसीएच के अधिकारियों से बात की है और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+