मुंबई में दो जगह पर लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

मुंबई। मुंबई के थाणे इलाके में स्थित मोरीवली औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और इसपर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इसके अलावा कोलाबा के सैसून डॉक में भी आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी नवी मुंबई स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई थी, यह इमारत सेक्टर 44 नेरुल सीवुड्स में स्थित है।

fire

इससे पहले आग लगने की दो और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिल्ली के बिजवासन के एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां पहुंची थीं। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के भिवंडी की एक रंगाई करने वाली कंपनी में आग लगने की खबर सामने आई। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां भी पहुंचीं थी।

वहीं बुधवार को भी मुंबई के मलाबार हिल इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया था। बुधवार की शाम लगी आग के चलते इलाके में दहशत मच गई, मौके पर दमकल की गांड़ियां और पुलिसबल पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। पश्चिम बंगाल में भी बुधवार को सिलिगुड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। यह आग सिलिगुड़ी स्थित रबींद्र नगर मार्केट में लगी थी। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण है कि इसने 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+