सूरत के आर्किड टॉवर में लगी भीषण आग, हवा के कारण बढ़ रही है आग

जानकारी के मुताबिक अभी तक जानमाल की किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंची लेकिन संपत्ति का को भारी नुकसान पहुंचा है।सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस बात का पता नहंी लगाया जा सका है कि आग किन कारणों से लगी है। मौके पर आग बुझाने के लिए करीब 20 से ज्यादा दमकल की गाडि़यां पहुंच गईं। हालांकि इमारत के अंदर आग इतनी भयानक लगी हुई है कि कोई भीदमकल कर्मचारी अंदर नहीं जा पा रहा है और आग को बाहर से ही बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
सूरत प्रशासन का कहना है कि चूंकि आग सुह-सुबह लगी है तो उस समय वहां इमारत के अंदर कोई नहीं था जिसके कारण किसी के आग में फंसे होने की कोई संभावना नहीं हैे। इसी के साथ आर्किड टाॅवर में कपड़ों का बहुत बड़ा बाजार है और यहां गोदाम भी स्थित है। कपड़ों का बाजार होने की वजह से आग फैलती ही जा रही है और उस पर काबू कर पाना मुश्किल होता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications