महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, बस और कंटेनर की भिड़ंत में 15 की मौत, 35 लोग घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के धुले में बीती रात दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कंटेनर ट्रक की राज्य द्वारा संचालित बस की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। हादसा रविवार रात तकरीबन 10.30 बजे हुआ, जबक उल्टी दिशा से आ रही बस को कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा निमगुल गांव के पास शाहदा-दोंदैइचा रोड पर हुआ है। यात्रियों से भरी बस औरंगाबाद जा रही थी।

घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जिसमे दोनों ड्राइवर भी शामिल हैं। दोनों ही ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। तमाम घायलों को धुले स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों को लेकर हम केस दर्ज कर रहे हैं, साथ ही हादसे की जांच की जाएगी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications