दिल्ली: नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। देश की राजधानी में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां डंपर ट्रक ने बीती रात को एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, साथ ही फुटपाथ पर लेटे कई लोगों पर गाड़ी को चढ़ा दिया। यह हादसा इंडिया गेट के पास मान सिंह रोड पर हुआ है, जिसमे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार डंपर का ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त नशे में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले सीलमपुर इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत के गिरने की खबर सामने आई थी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई लोग फंसे हुए हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने से मलबे में करीब 10 लोग फंस गए थे। इनमें से 6 लोगों को फिलहाल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। यह हादसा सीलमपुर विधानसभा में के ब्लॉक स्थित झुग्गियों में हुआ। मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। चश्मदीदों के मुताबिक हासदास उस वक्त हुआ जब इमारत में लोग सो रहे थे। तभी अचानक इमारत के भरभराकर गिर पड़ी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications