Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में लड़की से पिटाई मामले में दो और गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी रोहित तोमर एक दिन की पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस सख्ती से कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस टीम ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें शुक्रवार रात में अरेस्ट किया गया। दूसरी ओर लड़की से पिटाई के मुख्य आरोपी रोहित तोमर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उसे शुक्रवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

शुक्रवार रात में हुई दोनों की गिरफ्तारी

शुक्रवार रात में हुई दोनों की गिरफ्तारी

पूरे मामले में द्वारका इलाके के डीसीपी ऑन्टो अल्फॉन्स ने बताया कि लड़की से पिटाई के मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात दो लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक शख्स वो भी है जिसने पिटाई का पूरा वीडियो बनाया। इसी शख्स के ऑफिस में ही लड़की से पिटाई की गई थी। द्वारका के डीसीपी ने आगे बताया कि मामले के मुख्य आरोपी रोहित तोमर को एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है। बता दें कि रोहित तोमर ही वह शख्स ने लड़की की बुरी तरह से पिटाई की थी।

गिरफ्तार आरोपियों में एक वीडियो बनाने वाला: DCP, द्वारका

गिरफ्तार आरोपियों में एक वीडियो बनाने वाला: DCP, द्वारका

इससे पहले पीड़ित लड़की ने वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाने में रोहित तोमर और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि वो रोहित को 18 महीने से जानती थी। उसे जब रोहित का बर्ताव ठीक नहीं लगा तो उसने उससे दूरी बना ली। इस पर पहले रोहित उसे फोन पर धमकी दी, फिर करीब पंद्रह दिन पहले एक वीडियो भेजा। इसी वीडियो में वो एक लड़की को बुरी कर मार रहा था। इस वीडियो को भेज रोहित ने लड़की से कहा कि उससे शादी नहीं की तो यही हाल करेगा।

एक दिन की पुलिस रिमांड पर रोहित तोमर

एक दिन की पुलिस रिमांड पर रोहित तोमर

आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ जिस लड़की को पीटते हुए वीडियो बनाया था, वो भी शुक्रवार को पुलिस के सामने आई उसने उत्तम नगर थाने में रोहित के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। लड़की ने बताया कि 2 सिंतबर को रोहित ने उसे एक ऑफिस में बुलाया। उसे मारापीटा और उससे रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के चलते लड़की थाने नहीं गई लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो उसने हिम्मत कर पुलिस के सामने आने की ठानी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+