Assam Gangrape: पुलिस की गिरफ्त में तलाब में कूदा गैंगरेप का आरोपी, डूबने से हुई मौत

Assam Gangrape: असम गैंगरेप के मुख्य आरोपी को तालाब में कूदने से मौत हो गई है। दरअसल आज सुबह तकरीबन 4 बजे जब पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर जांच करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश में तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान डूबने से आरोपी की मौत हो गई।

गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफाजुल इस्लाम को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसे उस जगह पर लेकर जा रही थी, जहां 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश में तालाब में छलांग लगा दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और दो घंटे के बाद आरोपी का शव बरामद किया गया।

assam gangrape

बता दें कि गैंगरेप की घटना गुरुवार को हुई थी। यह घटना नगांव जिले की है, जहां 14 साल की मासूम लड़की जब ट्यूशन से वापस आ रही थी तो तीन बाइक सवारों ने लड़के साथ यौन शोषण किया। घायल अवस्था में लड़की को ये लोग सड़क पर छोड़कर भाग गए।

स्थानीय लोगों ने लड़की को देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। बाकी के दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। मनोचिकित्सकों की भी एक टीम को अलर्ट किया गया है जोकि लड़की को इस ट्ऱॉमा से बाहर निकालने में मदद करेगी।

इस घटना के बाद शुक्रवार को इसके खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और लोग मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करने लगे। साथ ही लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल करने लगे।

स्थानीय कांग्रेस विधायक सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ के विधायक अमिनुल इस्लाम ने भी घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+