महुआ मोइत्रा पर आईं नई मुसीबत, पूर्व पार्टनर जय अनंत ने दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला
Mahua Moitra News: तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में पूछताछ चल रही है। वहीं अब जय अनंत देहाद्राई, जिन्होंने महुआ मोइत्रा पर संसद में सवालों के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया था, उन्होंने सांसद के खिलाफ नए आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वकील और महुआ के पूर्व साथी जय अनंत देहाद्राई ने सांसद के खिलाफ शिकायत की है कि उन्होंने उनके घर पर अतिक्रमण कर रही हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि वह 5 और 6 नवंबर को बिना बताए उनके घर आ गईं।

वकील जय अनंत देहाद्राई ने सांसद के खिलाफ उनके आवास पर "अतिक्रमण" करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले हफ्ते दो बार बिना बताए उनके घर आई थीं।
टीएमसी सांसद के खिलाफ मंगलवार को दायर अपनी शिकायत में उन्होंने कहा, "सांसद महुआ मोइत्रा 05.11.2023 को सुबह करीब 11 बजे और 06.11.2023 को सुबह करीब 9 बजे बिना बताए मेरे घर पर आईं। उन्होंने आशंका जताई है कि मोइत्रा जानबूझकर मेरे आवास पर आ सकती हैं।|"
उन्होंने कहा कि "इस बात की पूरी संभावना है कि महुआ मोइत्रा जानबूझकर मेरे खिलाफ और धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज करने के एकमात्र उद्देश्य से मेरे आवासीय परिसर में आ सकती हैं।'' उन्होंने कहा कि मैंने पहले मोइत्रा की इन धोखाधड़ी और फर्जी शिकायतों के बारे में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को सूचित किया है।
देहाद्राई ने कहा कि वह उनके आवास पर "अतिक्रमण करने और उन्हें डराने-धमकाने के स्पष्ट इरादे" से आई थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और मामला दर्ज करने को कहा है।
वकील ने कहा कि महुआ मोइत्रा एक दिन पिनाकी मिश्रा की कार में आईं और अगले दिन वह विधायक विवेक गुप्ता की सफेद इनोवा क्रिस्टा पर आईं।
कैश-फॉर-क्वेरी मामला
जय अनंत देहाद्राई तब सुर्खियों में आए जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर सदन में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया। दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने आरोपों का आधार देहाद्राई के पत्र को बनाया है। वकील का दावा है कि उनके पास टीएमसी सांसद द्वारा अडानी समूह के बारे में सवाल पूछने के बदले हीरानंदानी से रिश्वत लेने के "अकाट्य सबूत" हैं।












Click it and Unblock the Notifications