'हम BJP नेताओं के जूतों-कपड़ों के दाम बताने लगे तो',राहुल गांधी की 41 हजार की 'टीशर्ट' पर महुआ मोइत्रा का बयान

'हम BJP नेताओं के जूतों-कपड़ों के दाम बताने लगे तो', राहुल गांधी की 41 हजार की 'टी-शर्ट' पर महुआ मोइत्रा का बयान

नई दिल्ली, 11 सितंबर: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 41 हजार की 'टी-शर्ट' वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा ने कहा है कि भाजपा को अपनी हदें पार नहीं करनी चाहिए। विपक्ष के नेताओं के निजी चीजों पर कमेंट करने से उन्हें बचना चाहिए। अगर हमने भाजपा नेताओं के जूतों और कपड़ों के दाम बताना शुरू किए तो, वो पछताएंगे। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान महंगाई का मुद्दा उठाने वाले राहुल गांधी ने शुक्रवार को 41,257 रुपये की टी-शर्ट पहन रखी थी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi की 'T-shirt' को लेकर Mahua Moitra ने BJP पर दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी | *News
    'तो आप उस दिन से पछताएंगे जब आपने यह खेल शुरू किया...'

    'तो आप उस दिन से पछताएंगे जब आपने यह खेल शुरू किया...'

    तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा गंभीरता से इस सलाह को लें कि वह अपनी हदें पार ना करें। भाजपा विपक्ष के निजी कपड़ों और सामानों पर टिप्पणी न करें। याद रखें, अगर हम बीजेपी सांसदों की घड़ियों, कलमों, जूतों, अंगूठियों और कपड़ों के दाम बताना शुरू कर दें तो, बीजेपी उस दिन से पछताएंगे जब आपने यह खेल शुरू किया था।''

    'बैग और टी शर्ट भूल जाइए...'

    'बैग और टी शर्ट भूल जाइए...'

    महुआ मोइत्रा ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''बैग और टी शर्ट भूल जाइए, भारतीय तमाम खाकी शॉर्ट्स की कीमत चुकाने में लगे हैं....।'' शुक्रवार को शिवसेना सांसद और कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा इतनी तेजी से गणना कर सकती है तो 'सूट-बुक सरकार को चुनने' की लागत कितनी है।

    महुआ मोइत्रा के महंगे बैग को भी लेकर हुआ विवाद

    महुआ मोइत्रा के महंगे बैग को भी लेकर हुआ विवाद

    बता दें कि कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महुआ मोइत्रा के महंगे बैग को भी लेकर भी कमेंट किया था। महुआ मोइत्रा को पहले उनके 'महंगे' लुई वुइटन बैग को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार निशाना बनाया गया था। महुआ मोइत्रा लग्जरी हैंडबैग लेकर संसद गई थीं।

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जहां कांग्रेस देश को एकजुट करने में लगी हुई है, वहीं सत्ताधारी दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी शॉर्ट्स में फंसा हुआ है। केंद्र के पास सबसे बड़ी भारत जोड़ी यात्रा के खिलाफ केवल एक 'टी-शर्ट' है।

    राहुल गांधी की 41,257 रुपये की टी-शर्ट को लेकर विवाद

    राहुल गांधी की 41,257 रुपये की टी-शर्ट को लेकर विवाद

    बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान महंगाई का मुद्दा उठाने वाले राहुल गांधी ने शुक्रवार को 41,257 रुपये की टी-शर्ट पहन रखी थी। कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत जोड़ी यात्रा को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया से केंद्र की सत्ताधारी पार्टी डर गई है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 10 लाख रुपये के कपड़े पहनते हैं और भाजपा इस पर चर्चा करने से डरेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+