'सवाल के बदले कैश' विवाद के बीच महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप, कहा- अडानी ने की थी रिश्वत की पेशकश

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के लॉगिन क्रेडेंशियल तक एक व्यवासायी की पहुंच के मामले में लग रहे हैं। मामले में संसदीय समिति जांच कर रही है। वहीं इस बीच टीएमसी सांसद ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि संसद में अडानी ग्रुप के खिलाफ सवाल ना उठाने के लिए गौतम अडानी ने उन्हें रिश्वत देने की पेशकश की थी। सांसत मोइत्रा ने कहा कि इसके लिए अडानी ग्रुप ने अप्रत्यक्ष रूप से तीन बार उनसे संपर्क किया, हर बार अडानी ग्रुप के खिलाफ आवाज ना उठाने के बदले 'कैश' देने की बात कही गई।

सांसद निशिकांत दुबे की ओर से उठाए गए सवालों और आरोपों के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अब अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोइत्रा ने कहा कि हिंडनबर्ग के रिपोर्ट सामने आने पर अडानी के शेयरों में 85% गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अधिक समय तक बाजार में धोखा देकर नहीं रहा जा सकता। ताश के पत्तों की तरह इस तरह बनाया हुआ घर बिखर जाता है।

Mahua Moitra big allegation over Adani

केंद्रीय एजेंसियों की जांच को लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें सीबीआई छापेमारी का भी संदेश मिला है। मोइत्रा ने कहा कि अगर जांच होती है तो पूरा सहयोग दिया जाएगा। बार- बार केंद्रीय एजेंसियों के छापे पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी नेता ने कहा, "मैं सीबीआई को घर आने और मेरे जूतों की जोड़ी गिनने के लिए आमंत्रित करती हूं। लेकिन इससे पहले अडानी ग्रुप द्वारा भारतीयों से धोखे से लिए गए ₹13,000 करोड़ के कोयला धन मामले में एफआईआर दर्ज करवानी होगी।

वहीं महुआ मोइत्रा ने न्यूज प्लेफॉर्म इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा, "मिस्टर अडानी ने पिछले तीन सालों में दो लोकसभा सांसदों के जरिए मुझसे संपर्क किया है कि मैं उनके साथ बैठूं और एक डील करूं, लेकिन मैंने इनकार कर दिया है। मुद्दा यह है, सवाल नहीं कि वह नकदी दे रहे थे।"

मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने अडानी द्वारा उन्हें दिए गए सौदे से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा, "मैं उनसे कभी नहीं मिली, इसलिए मुझे नहीं पता कि वह पेशकश क्यों कर रहे थे या क्या कीमत चुका रहे थे।"

तृणमूल नेता ने मोइत्रा ने दावे के साथ कहा कि पिछले हफ्ते उनसे दोबारा संपर्क किया गया और उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया। मोइत्रा ने कहा, "मुझे संदेश दिया गया था...'कृपया इसे समाप्त करें। कृपया चुनाव खत्म होने तक छह महीने तक चुप रहें। बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। अगर आप श्री अडानी पर हमला करना चाहते हैं, तो भी आप इसे थोड़ा सा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा न करें प्रधानमंत्री का नाम लीजिए।"

Cash For Query: एथिक्स पैनल के सामने पेश होने के लिए महुआ मोइत्रा ने मांगा और समय, कही ये बात

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+