VIDEO: रणबीर कपूर के दादा के गाने पर माहिरा खान ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हिट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान बॉलीवुड की कितनी बड़ी फैन हैं, ये तो हर कोई जानता है। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर गाने तक, उन्हें बेहद पसंद हैं। हाल ही में माहिरा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो रणबीर कपूर के दादा राज कपूर के मशहूर गाने 'जहां मैं जाती हूं' को नया अंदाज देती दिख रही हैं।

Mahira Khan

नई दिल्ली। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान बॉलीवुड की कितनी बड़ी फैन हैं, ये तो हर कोई जानता है। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर गाने तक, उन्हें बेहद पसंद हैं। हाल ही में माहिरा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो रणबीर कपूर के दादा राज कपूर के मशहूर गाने 'जहां मैं जाती हूं' को नया अंदाज देती दिख रही हैं। माहिरा का ये 'बॉलीवुड अंदाज' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रणबीर कपूर के दादा के गाने पर बनाया वीडियो

रणबीर कपूर के दादा के गाने पर बनाया वीडियो

पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रणबीर कपूर के दादा राज कपूर के गाने पर एक्सप्रेशन्स दे रही हैं। वो साल 1956 की फिल्म 'चोरी चोरी' के गाने 'जहां मैं जाती हूं, वहीं चले आते हो' पर डांस कर रही हैं। माहिरा के साथ इस वीडियो में सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अदनान अंसारी के साथ नजर आ रहे है। देखिए वीडियो-

वायरल हुआ माहिरा का ये अंदाज

माहिरा ने ये वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर डाला है। रणबीर कपूर के दादा राज कपूर के गाने पर माहिरा का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अब तक लगभग 4 लाख व्यूज आ चुके हैं। रणबीर और माहिरा की डेटिंग की खबरों ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। दोनों की एक अवॉर्ड फंक्शन में मुलाकात के बाद न्यूयॉर्क में साथ में सिगरेट पीते हुए तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

रणबीर के साथ तस्वीरों पर माहिरा ने कहा था ये

रणबीर के साथ तस्वीरों पर माहिरा ने कहा था ये

इन तस्वीरों पर पाकिस्तान में जमकर बवाल हुआ था। हाल ही में माहिरा खान ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अपनी और रणबीर की वायरल तस्वीरों पर खुलकर बोला भी था। माहिरा ने कहा था कि ये पहली बार था जब उन्होंने किसी विवाद का सामना किया था। 'ये काफी अजीब था क्योंकि इसके कई पहलू थे। एक तो आप बुरी तरह आहत होते हैं, क्योंकि आप अपने निजी अंदाज में छुट्टियां मना रहे हो और कोई आपकी तस्वीर खींच ले। दूसरा पहलू ये था कि उस समय हो हल्ला मचा हुआ था। एक तरफ मैं वो हस्ती थी जिसे पाकिस्तान में बेहद प्यार किया जाता है और दूसरी ओर उन्हें मेरा कुछ करते हुए देखना पसंद नहीं आया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+