क्या जय भानुशाली ने छोड़े गोद लिए बच्चे? पत्नी माही विज ने बताया पूरा सच
मुंबई, मई 24: टेलीविजन की दुनिया के फेसम कपल्स जय भानुशाली और माही विज पर गोद लिए गए बच्चों को छोड़ने का आऱोप काफी समय से लगता आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में जय और माही की बेटी तारा जन्म के पहले 2017 में दोनों ने दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद ले लिया था। माही और जय इन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे थे, लेकिन बीते कुछ समय से जय और माही के साथ खुशी और राजवीर को नहीं देखा गया। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि बेटी तारा के जन्म के बाद जय और माही ने गोद लिए बच्चों को छोड़ दिया है।

तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं जय-माही
अब माही विज ने फैंस और सोशल मीडिया पर लगातार पूछे जा रहे सवालों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 'ज़ूम' को दिए एक इंटरव्यू में माही विज ने कहा, 'हमने राजवीर और खुशी को गोद नहीं लिया है। उनके अपने पैरंट्स हैं। उनके पापा अभी भी हमारे साथ काम कर रहे हैं। उनकी मां भी है। बस बात यह है कि वो दोनों बच्चे पैदा होने के बाद से हमारे ही साथ रहे हैं। वो मुझे मम्मा और जय को डैडा बुलाते हैं।

माही विज बोलीं- गोद नहीं लिए बच्चे, साथ रह रहे थे
माही विज ने साफ किया कि, हम सब साथ थे और एक हैपी फैमिली की तरह रह रहे थे। ऐसा कुछ नहीं है कि हमने कानूनी रूप से उन बच्चों को गोद लिया हो। मुझे नहीं पता कि यह बात कहां से आई। दोनों बच्चे वापस अपने होमटाउन चले गए हैं। क्योंकि उनके दादा का मानना था कि उनके लिए अपने होमटाउन में रहना सुरक्षित है। इस साल की शुरुआत में भी ये खबरें उठने रही थी कि जय और माही ने अपनी बेटी के जन्म के बाद गोद लिए बच्चों को छोड़ दिया है।

पहले भी दे चुकी हैं इस पर जवाब
इससे पहले माही विज ने मार्च में एक पोस्ट लिखकर उन सवालों के जवाब दिए थे। ओपन लेटर में माही विज और जय भानुशाली ने तब लिखा था, 'आप में से बहुत से लोग पूछताछ कर रहे हैं, बहुत से लोग कुछ भी मान रहे हैं, बहुत लोग बहुत कुछ लिख रहे हैं और यह सरासर गलत है। तारा ने एक आशीर्वाद के रूप में हमारे जीवन में प्रवेश किया है लेकिन यह खुशी और राजवीर के लिए हमारी भावनाओं को नहीं बदलता है। जब खुशी हमारे जीवन में आई, हम माता-पिता बन गए लेकिन कहीं न कहीं हमें मालूम है कि खुशी के लिए सभी निर्णय और उस पर पहला अधिकार उसके असल पिता और माता का है।












Click it and Unblock the Notifications