महेश भट्ट ने बताया कैसा होना चाहिए 'आजाद समाज', सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री के कुछ लोग सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच चल रही है, वहीं सोशल मीडिया पर ग्रुपिज्म और नेपोटिजम को लेकर लोग विरोध जता रहे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने ये भी बात कही है कि बॉलीवुड में कुछ कैंप हैं, जो बाहर से आने वाले टैलेंट को मौका नहीं देते हैं। इसके बाद से कई बडे़ स्टार्स के साथ-साथ फिल्म निर्देशक महेश भट्ट भी लगातार लोगों के निशाने पर बने हुए हैं।
Recommended Video

महेश भट्ट ने क्या ट्वीट किया?
अब महेश भट्ट ने आजाद और अच्छे समाज की परिभाषा बताते हुए एक ट्वीट किया है। जिसके बाद से वो काफी ट्रोल हो रहे हैं। महेश भट्ट ने अमेरिकी वकील, नेता और डिप्लोमैट Adlai Ewing Stevenson का एक कोट ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है, 'आजाद समाज की मेरी परिभाषा एक ऐसा समाज है, जहां मशहूर ना होना सुरक्षित हो।' इस ट्वीट के बाद से लोग महेश भट्ट पर भड़ास निकाल रहे हैं।

लोगों ने क्या कहा?
आदित्य नाम के यूजर ने लिखा, 'आपने किस वेबसाइट से इस कोट को कॉपी किया है, क्या आप समाज का मतलब भी जानते हैं।' प्रोतषा नाम की यूजर ने कहा, 'मेरी आजाद समाज की परिभाषा ऐसे समाज से है, जहां लोग राक्षस, हत्यारे और मैन्युपलेट करने वालों से सुरक्षित रहें।' मनीष नामक यूजर ने कहा, 'मेरी आजाद सिनेमा की परिभाषा है, एक ऐसी इंडस्ट्री जिसमें बाहर का होना और किसी 'सिनेमा से जुड़े पिता' का नाम होना सुरक्षित बात हो।' सुशांत के फैंस ने महेश भट्ट के प्रति काफी गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल महेश भट्ट ने सुशांत की मौत के बाद जो बात कही थी, वो सुशांत के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

अनहोनी की आशंका जताई थी
इसके अलावा ऐसी खबरें भी आईं कि रिया चक्रवर्ती को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले महेश भट्ट ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके अलावा महेश भट्ट ने सुशांत के साथ कुछ अनहोनी की भी आशंका जताई थी। बता दें ऐसी चर्चा थीं कि रिया इस साल सुशांत के साथ शादी करने वाली थीं। दोनों कुछ समय तक साथ में भी रहे थे। लेकिन सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले रिया उनका घर छोड़कर चली गई थीं।

कंगना ने भी साधा निशाना
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इसे लेकर पूजा भट्ट पर निशाना साधा था। कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट में कहा था, 'मुझे पागल कहा गया और अपमानित किया गया। उन्होंने मेरे दुखद अंत की भी बात कही। इसके अलावा उन्हें (महेश भट्ट) सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते में इतनी दिलचस्पी क्यों थी? क्यों उन्होंने सुशांत के अंत तक की बात कही थी, कुछ ऐसे सवाल हैं, जो तुम्हें उनसे पूछने चाहिए।'
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications