'आपने मुझे फिर बचा लिया', सुशांत की मौत के बाद रिया-महेश भट्ट के बीच की WhatsApp चैट आई सामने!

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल इस केस की जांच सीबीआई और ईडी कर रहे हैं। इस बीच मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और फिल्ममेकर महेश भट्ट को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में दोनों के बीच हुई व्हॉट्सएप चैट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। लेकिन अब इनके बीच हुई बातचीत की नए व्हॉट्सएप चैट भी सामने आई है। जो 9 जून से लेकर 15 जून के बीच की है। यानी सुशांत सिंह राजपूत के निधन से एक दिन बाद तक की। बता दें सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।

Recommended Video

    Sushant की मौत के बाद Mahesh Bhatt ने Rhea को किया था Call, WhatsApp Chat से खुला राज|वनइंडिया हिंदी
    'मैं आपके बिना क्या करूंगी'

    'मैं आपके बिना क्या करूंगी'

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने इनमें से एक मैसेज में महेश भट्ट से कहा है, 'मैं आपके बिना क्या करूंगी मेरे एंजिल। आई लव यू सर। आपने मुझे फिर से बचा लिया।' जिसका जवाब देते हुए महेश भट्ट ने कुछ इमोजी भेजे, जिनका जवाब रिया ने दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ दिया। इसके बाद इन दोनों के बीच 10 जून को बातचीत होती है। जिसमें महेश भट्ट रिया को एक तस्वीर भेजते हैं। महेश भट्ट एक अन्य तस्वीर 11 जून को भी भेजते हैं।

    तस्वीर के साथ महेश भट्ट ने किए मैसेज

    तस्वीर के साथ महेश भट्ट ने किए मैसेज

    महेश भट्ट ने 11 जून को जो तस्वीर रिया चक्रवर्ती को भेजी है, उसपर एक टेक्सट लिखा है, 'कई बार जो वास्तव में चीजें हैं, उन्हें वास्विक तौर पर देखने के लिए आपको एक कदम पीछे लेना पड़ता है, और फिर दूसरा कदम, फिर कुछ और।' इसके जवाब में रिया लिखती हैं, 'बिल्कुल सच। गुड मॉर्निंग।' साथ में रिया एक दिल वाला इमोजी भी भेजती हैं। इसके बाद दोनों के बीच 12 जून को बातचीत होती है, जिसमें महेश भट्ट तस्वीर के साथ एक मैसेज भेजते हैं, 'अकेलापन व्यक्तिगत रचनात्मकता के बीज को पोषित करने और किसी के ट्रू सेल्फ को पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।'

    रिया ने लिखा- 'लव यू सर'

    रिया ने लिखा- 'लव यू सर'

    इस मैसेज के जवाब में 14 जून की सुबह 9.35 पर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपनी एनर्जी की डेली डोज के लिए उनके (महेश भट्ट) के व्हॉट्सएप पर भेजे गए कोट्स की चाहत रखती हैं। जिसके जवाब में महेश भट्ट ने बादलों की एक तस्वीर शेयर की, जिसपर लिखा है, 'भावनाएं आकाश में तैरते हुए बादलों की तरह आती हैं और जाती हैं।' जिसके जवाब में रिया लिखती हैं, 'लव यू सर, आप मेरे एंजिल हैं।'

    सुशांत की मौत के बाद किए फोन

    सुशांत की मौत के बाद किए फोन

    इसके बाद 14 जून को दोपहर 2.35 बजे महेश भट्ट रिया से फोन करने को कहते हैं। जिसके बाद रिया के फोन में महेश भट्ट के मिस्ड कॉल्स आते हैं। इनमें से एक मिस्ड कॉल 14 जून की शाम 4.01 बजे का है और दूसरा 5.13 बजे का है। यानी जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आई, उसके करीब एक घंटे बाद रिया को ये कॉल की गई थीं। इसके बाद 15 जून यानी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी भट्ट ने रिया को मैसेज किए थे।

    रिया ने महेश भट्ट को कहा फरिश्ता

    रिया ने महेश भट्ट को कहा फरिश्ता

    इससे पहले रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को होने वाली बातचीत की चैट भी सामने आई थी। यानी सुशांत राजपूत के 8 जून को घर छोड़ने के बाद महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच बातचीत हुई थी। चैट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती सुशांत से खुद ब्रेकअप करने वाली थीं। इसके बारे में रिया ने महेश भट्ट को बताया था। चैट में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट से कह रहीं हैं, 'सर आएशा बहुत भारी मन और एक राहत के साथ आगे बढ़ गईं हैं। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप तब भी और अब भी मेरे लिए फरिश्ते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार का नाम आएशा था। वहीं रिया के इस मैसेज पर जो रिएक्शन महेश भट्ट की तरफ से आया, वह हैरान करने वाला है।

    'सर मुझे थोड़ी हिम्मत मिली'

    'सर मुझे थोड़ी हिम्मत मिली'

    महेश भट्ट ने रिया को रिप्लाई करते हुए लिखा कि, 'अब पीछे मुड़कर मत देखना, इसे अब मुमकिन बनाओ जो जरूरी है। तुम्हारे पिता को मेरा प्यार देना। वो अब खुश होंगे।' रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के मैसेज का रिप्लाई करते हुए एक फोन कॉल का भी जिक्र किया। रिया लिखती हैं, 'सर मुझे थोड़ी हिम्मत मिली। आपने उस दिन फोन कॉल में जो मेरे पिताजी के बारे में कहा उसने मुझे मजबूत बनने में हिम्मत दी। उन्होंने आपको प्यार भेजा है और धन्यवाद भी मेरे लिए हमेशा खास बने रहने के लिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+