कनाडा के बाद पंजाब में महात्मा गांधी की तोड़ी गई प्रतिमा, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

नई दिल्ली, 16 जुलाई। कनाडा के बाद पंजाब के बठिंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में कार्रवाई चल रही है। मामला रमन मंडी थाने में दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Statue of Mahatma Gandhi

बठिंडा के रमन मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां असमाजिक तत्वों ने मूर्ति में तोड़फोड़ करने के बाद स्टेच्यू से चेहरा गायब कर दिया। यह जानकारी बठिंडा पुलिस ने शनिवार को दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की रात को हुई। रमन मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना की स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला ने इस अपराध के लिए आरोपियों के जल्द गिरफ्तार और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी? खोले पत्ते

वहीं इससे पहले हाल ही में कनाडा के ओंटारियो प्रांत में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़े जाने का मामला सामने आया था। जहां योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर के पास प्रतिमा तोड़ी गई थी। कनाडा की स्थानीय पुलिस ने इस घटना को पूर्वाग्रह से प्रेरित बताया था। वहीं टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने को आपराधिक और घृणित कृत्य बताय था। उन्होंने कहा कि इससे कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इसकी जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+