राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी? खोले पत्ते

नई दिल्ली, 16 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो द्रौपदी मुर्मू का पूरा सम्मान करती है लेकिन पार्टी चुनाव में उन्हें समर्थन नहीं देगी। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में इस बार आम आदमी पार्टी ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। आप के राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हमारे मन में द्रौपदी मुर्मू का सम्मान है लेकिन हम यशवंत सिन्हाजी का समर्थन करेंगे।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। जिसमें यह कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आप सांसद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पूरा सम्मान करती है। लेकिन पार्टी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आप यशवंत सिन्हा जी का समर्थन करेगी।

यह भी पढ़ें: कौन थे पत्रकार जमाल खशोगी, जिनकी हत्या करवाने का आरोप सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पर है?

राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। वहीं यूपीए गठबंधन ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन दिया है। 18 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति के लिए वोटिंग होनी है। इसके बाद 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+