भारतीय नोटों से नहीं हटेगी महात्मा गांधी की तस्वीर, लोकसभा में सवाल का जवाब देते हुए बोले वित्त राज्य मंत्री
लोकसभा में बोलते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय करेंसी नोटों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की कोई योजना नहीं है।

Indian currency: भारतीय नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस बीच संसद के शीतकालीन सत्र में भी इसको उठाया गया है। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय करेंसी नोटों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की कोई योजना नहीं है। लोकसभा में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या सरकार की भारतीय करेंसी नोटों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की कोई योजना है? वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि जी, नहीं।
सीएम केजरीवाल की अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी से भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ श्री गणेश और श्री लक्ष्मी जी की भी तस्वीर लगाने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे हमारे नए नोटों पर गांधी जी की तस्वीर के साथ-साथ श्री गणेश जी और श्री लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए।
भारतीय नोट पर लगें लक्ष्मी-गणेश की फोटो
केजरीवाल ने कहा कि एक ओर जहां देश की करेंसी कमजोर हो रही है तो वहीं अर्थव्यवस्था भी डांवाडोल है। जब भी हम किसी संकट में फंसते हैं तो हम ईश्वर को याद करते हैं। बीते दिनों दिवाली में हम सभी ने श्रीलक्ष्णी और श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि गंभीर से गंभीर स्थिति में भी हम ईश्वर पर भरोसा करते हैं। ऐसे में मेरी अपील है कि भारतीय करेंसी यानी नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ दूसरी ओर श्रीलक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए।
यह भी पढ़ें- '2000 का नोट यानी ब्लैकमनी', सुशील मोदी ने संसद में उठाई इसे बंद करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications