'2000 का नोट यानी ब्लैकमनी', सुशील मोदी ने संसद में उठाई इसे बंद करने की मांग
संसद के शीतकालीन सत्र में 2000 की नोट का मुद्दा उठा। इस दौरान बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने इन नोटों को सही ढंग से बंद करने की मांग की।

Recommended Video
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच सोमवार को बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने सदन में 2000 के नोट का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से 2000 के नोट को पूरी तरह से बंद करने की मांग की। इसके अलावा जनता को वक्त देने को कहा, ताकि वो अपनी मेहनत की कमाई को, जो 2000 के नोट के रूप में उनके पास है, उसे आराम से बदल सकें। बीजेपी सांसद के मुताबिक इतनी बड़ी करेंसी का मतलब साफतौर पर ब्लैकमनी होता है।
सुशील मोदी ने कहा कि यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने 2018 में 500 यूरो के नोट बंद कर दिए। इसी तरह सिंगापुर ने 10 हजार के नोट को हटा लिया। इसी तरह जब भारत में 1000 का नोट बंद हो गया तो 2000 के नोट का कोई अवचित्त नहीं है। ऐसे में मेरा आग्रह है कि इस नोट को धीरे-धीरे हटा लेना चाहिए। इसके अलावा जनता को समय देना चाहिए, ताकि जिनके पास वो नोट है, वो बदल सकें। एक निश्चित समय सीमा के बाद उस नोट की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। 2000 के नोट का साफ मतलब है ब्लैकमनी।
छपाई हो गई है बंद
कुछ महीने पहले 2000 के नोट को लेकर एक आरटीआई दाखिल की गई थी। जिसके जवाब में आरबीआई ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान 2000 को काई नया नोट नहीं छापा गया। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (पी) लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2016-17 में 2,000 रुपये के 3,5429.91 करोड़ नोट छापे थे। इसके बाद 2017-18 में 1115.07 करोड़ और 2018-19 में 466.90 करोड़ नोट छापे गए।
ATM से भी नहीं निकलते नोट
वहीं काफी वक्त से 2000 के नोटों का चलन खत्म सा हो गया है। अब एटीएम से 2000 के नोट बहुत कम निकलते हैं। इसके अलावा बैंकों ने काउंटर से भी इसको देना बहुत कम कर दिया। ऐसे में जनता को बहुत पहले से लग रहा कि सरकार इस नोट को आगे चलाने के मूड में नहीं है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications