सोनिया गांधी बोलीं- महात्मा गांधी ने सोचा नहीं होगा कि 75 साल बाद देश में यह स्थिति होगी

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, देश में अभिव्यक्ति का अधिकार खतरे में है। लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। हमारे किसी पूर्वज ने सोचा नहीं होगा कि आजादी के 75 साल बाद देश में यह स्थिति होगी। हमारा संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

Recommended Video

    Freedom of Expression को लेकर Sonia Gandhi ने Modi Government पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Mahatma Gandhi not imagined that country facing such a tough situation after 75 years: sonia gandhi

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कहा कि कुछ ताकतें लोगों को लड़ाना चाहती हैं और नफरत का जहर देश में घोलना चाहती हैं। देश में अभिव्यक्ति का अधिकार खतरे में है। लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। वे चाहते हैं कि दलित, आदिवासी, महिला और युवा अपना मुंह बंद रखें। वो देश का मुंह बंद रखना चाहते हैं।

    सोनिया गांधी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमने जो प्रण किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है। हमारे किसी भी पूर्वज चाहे वह महात्मा गांधी रहे हों या जवाहर लाल नेहरू या बीआर आंबेडकर, उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा कि आजादी के 75 साल बाद देश में यह स्थिति होगी। हमारा संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

    सोनिया ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की करते हुए कहा, 15 वर्ष की लंबी अवधि के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो हुआ वह उदाहरण है कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+