VIDEO: सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे MDH के मालिक महाशय धर्मपाल हुए भावुक

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंंगलवार की रात आकस्मिक निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। देश दुनिया से कड़ी बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बुधवार सुबह सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर रखा गया था। जहां कई बड़ी हस्तियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। इसी बीच एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हो गए। उनका एक वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि धर्मपाल गुलाटी खुद को नहीं रोक पाए और अंतिम दर्शन के दौरान उनकी भी आंखे नम हो गई।

Mahashay Dharampal Gulati gets emotional after paying tribute to Sushma Swaraj, Video

बात दें कि सुषमा स्वराज को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बार उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। सुषमा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से मना कर दिया था। सुषमा स्वराज की निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। रात में दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया।

आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पहुंचे हुए थे। जहां पीएम मोदी भावुक नजर आए। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलने के बादद पीएम मोदी ने रात में कई ट्वीट किए। पीएम ने कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।

यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज की वजह से राजस्थानी लड़का ला सका पाकिस्तानी दुल्हन, एक ट्वीट पर दिलवा दिया वीजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+