Maharashtra Weather: बेमौसम की बरसात ने किसानों को दी टेंशन, IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई जिलों में बेमौसम बारिश ने लोगों को चौंका दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। अचानक हुई बारिश ने किसानों को टेंशन में डाल दिया है। लगातार इसी रफ्तार से बारिश होती रही, तो खेतों में खड़ी फसल के खराब होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़ा के हिंगोली, नांदेड़, लातूर और धाराशिव जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं विदर्भ के गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों में भी बिजली कड़कने और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र के सोलापुर और निफाड़ क्षेत्र में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।

Maharashtra Weather: कई जिलों में अचानक बारिश से बदला मौसम
- नागपुर में अचानक गरज के साथ तेज बारिश हुई। दिनभर की गर्मी के बाद हुई इस बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली। पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं की वजह से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
- शुरुआत में मौसम विभाग ने गढ़चिरौली और चंद्रपुर में बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन बाद में यवतमाल को भी इसमें शामिल कर लिया गया।
- नागपुर में केवल बादल रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन आधी रात के बाद तेज गर्जना और बारिश ने अनुमान बदल दिया।
IMD ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी
आईएमडी के पूर्व वैज्ञानिक के. एस. होसलीकर ने ताजा सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर अनुमान जताया है कि पूर्वी विदर्भ, दक्षिण मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। IMD ने स्पष्ट किया है कि अगले 24-48 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications