कोरोना में छलनी होती इंसानियत, कोविड पेसेन्ट की मौत के बाद लाश से गायब किए 35 हजार रुपए, video
मुंबई, मई 1: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में इंसानी चमड़ी पहने कई हैवान घूम रहे हैं। जो इस आपदा में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। कोई हैवान बन कर दवाइयां और आक्सीजन की कालाबाजारी कर रहा है तो कोई लाशों के अंतिम संस्कार करवाने के नाम पर धनउगाही कर रहा है। इस महामारी में हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है कि इंसानियत पल-पल छलनी होती नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है जहां अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद उसकी लाश को वार्ड ब्वाय ने उसके पास रखे पैसे चुराने के लिए गिद्धों की नोचा घसोटा और चुरा लिए।

कर्मचारियों ने मरीज की लाश से चुराए रुपए
ये दर्दनाक और मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना महाराष्ट्र के धुले की है जहां दीपक रमेश पाटिल ने अपने कोरोना संक्रमित दोस्त को 27 तारीख को श्री गणेश हॉस्टिपटल में एडमिट करवाया था। जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके पास से मौजूद रुपया लेने के लिए वहां के वार्ड ब्वाय और कर्मचारियों ने जो किया वो सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
मृतक मरीज के दोस्त ने पुलिस को दर्ज करवाई रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि उनके पास दीपक रमेश पाटिल नामक शख्स ने रिपोर्ट लिखवाई कि उन्होंने अपने दोस्त को श्री गणेश अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में भर्ती जब करवाया गया तो मरीज के पास कोई अस्पताल में जा नहीं सकता था इसलिए हमने उनके पास 1 लाख रुपए अस्पताल के खर्च के लिए रखे। एक दिन बाद ही मेरे दोस्त की मौत हो गई। पाटिल ने बताया कि अस्पताल के बिल में मेरे मरीज का 65 हजार रुपए खर्च हुआ था उसके पैंट की जेब में 35 हजार रुपए शेष बचे हुए रखे थे।
सीसीटीवी में कैद हुई कर्मचारियों की करतूत
चूंकि दूसरे दिन ही उनकी मौत हो गई तो वहां के वार्ड ब्वाय और कर्मचारियों ने उनकी डेडबॉडी का खंखागला शुरू कर दिया और सारे पैसे चोरी कर लिए। कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे से पैसे निकालते हुए पकड़े गए है। ये कर्मचारी मरीज की लाश के पैंट की जेब से पैसे निकाल रहे थे।
वीडियो में दिखा चार कर्मचारियों ने क्या किया व्यवहार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्री गणेश मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के कर्मचारी सदस्य लग रहे चार युवकों को एक छोटे से डिब्बे के अंदर देखा गया, जहां मृतक मरीज स्ट्रेचर पर पड़ा था। जल्द ही, पुरुषों में से एक ने डिब्बे का दरवाजा बंद कर दिया, जबकि दूसरे को मृत कोरोना रोगी के बटुए को बाहर निकालते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications