कोरोना से रोजाना सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में, देश के 60 फीसदी एक्टिव केस 5 राज्य में: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया है कि कोरोना से रोजोना सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए कहा, देश में पांच राज्य ऐसे हैं जिनमें देश के कुल सक्रिय मामलों के 60 फीसदी मामले हैं। देशभर के कुल सक्रिय मामलों में से महाराष्ट्र में 29 फीसदी से अधिक, आंध्रप्रदेश में 9 फीसदी, कर्नाटक में लगभग 10 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 6.8 और तमिलनाडु में करीब 4.7 प्रतिशत मामले हैं।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जिनमें कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5000 से 50,000 के बीच है। केवल 4 राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या 50,000 से अधिक है। 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल कोरोना के एक्टिव मामले 5000 से कम हैं। देश का औसत पॉजिटिविटी रेट 8.4 फीसदी है। वहीं ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर राजेश भूषण ने बताया कि ऑक्सीजन के प्रोडक्शन की क्षमता 6900 टन है। ऑक्सीजन क कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर राज्य इनवेंट्री मैनेजमेंट तैयार करे ताकि समय पर ऑक्सीजन पहुंच सके।
आईसीएमआर के डीजी प्रो. बलराम भार्गव ने बताया है कि भारत में 3 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल स्टेज पर हैं। कैडिला और भारत बायोटैक ने ट्रायल का एक फेज पूरा कर लिया है। सीरम इंस्टीट्युट ने फेज 2 बी 3 ट्रायल पूरा कर लिया है जैसे ही क्लिरेंस आ जाएगा वो 14 साइट पर 1500 लोगों पर फेज 3 के ट्रायल शुरू करेंगे।
दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां कुल मामले अब 50 लाख के करीब पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 83809 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 1054 लोगों की मौत हुई है। नए मरीजों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 49, 30237 हो गए हैं। अभी तक कोरोना वायरस देश में 80776 लोगों की जान ले चुका है। अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 3859400 मरीज ठीक हो चुके हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications