कोरोना त्रासदी के बीच फिजूल खर्ची, अजित पवार के सोशल मीडिया पर 6 करोड़ खर्च करेगी उद्धव सरकार
मुंबई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा रखा है। इस जानलेवा वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। पूरे कोरोना संकटकाल में सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। सबसे अधिक मौतें भी महाराष्ट्र में हुई है। आए दिल राज्य में सैकड़ों मौतें हो रही हैं। सरकार का कहना है कि कोरोना के इलाज और रोकथाम के इंतजामों में सरकारी खजाना खाली हो चुका है।

कई मंत्रालय और विभागों ने तो ऐलान कर दिया है कि कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार की ईमेज को सोशल मीडिया पर चमकाने के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि अजित पवार महाराष्ट्र के वित्त मंत्री भी हैं।
बुधवार को आदेश जारी करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि अजित पवार के सोशल मीडिया हैंडल संभालने का काम बाहर की एक एजेंसी करेगी। इसके लिए लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इस एजेंसी का काम अजित पवार द्वारा लिए गए जरूरी कदम की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाना होगा। एजेंसी नियुक्त करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव आर एन मुसले द्वारा 5.98 करोड़ का बजट आवंटित करने का आदेश जारी किया गया है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह बजट वर्ष 2021-22 के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications