टाटा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत, 30 घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हैं। बस में मुंबई स्थित टाटा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम सवार थी। ये लोग एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए मुंबई से औरंगाबाद जा रहे थे। बस जब अहमदनगर के कडगांव बायपास पर पहुंची तो एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।

हादसा में बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसमें ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications