दर्दनाक: मां ने नहीं दिए पेंशन के पैसे तो बेटे ने फोड़ दिया सिर, वायरल हुआ वीडियो

दर्दनाक: मां ने नहीं दिए पेंशन के पैसे तो बेटे ने फोड़ दिया सिर, वायरल हुआ वीडियो

महाराष्ट्र के एक बेटे ने अपनी मां का सिर फोड़ दिया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बेटे और मां के बीच पेंशन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ये पूरी घटना हुई। बेटा मां से पेंशन के पैसे मांग रहा था, मां ने पेंशन के पैसे देने से इनकार किया तो बेटे ने मां का सिर फोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक महिला घायल हो गई जब उसके बेटे ने गुस्से में आकर पेंशन पर बहस के बाद लकड़ी के एक बड़े से टुकड़े से उसपर हमला किया। पुलिस ने कहा कि महिला को पड़ोसियों ने बारामती में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज किया गया।

Maharashtra Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति अपनी मां से बात कर रहा है जो एक घर के बाहर चट्टान पर बैठी है। अधिकारियों ने कहा कि वह उसकी मां से पेंशन के पैसे मांग रहा था। लेकिन उसके मां ने पेंशन के पैसे देने से मना कर दिया।

मां के पैसे देने से मना करने पर बेटे ने गुस्से में सड़क से एक बड़ा लड़की का लॉग उठाया और मां के सिर पर फेंक दिया। महिला अपने दोनों हाथों से सिर पकड़कर दर्द से कराहती है, जबकि उसका बेटा हमला करने के बाद सड़क पर गिर जाता है। महिला को घायल देख, आस-पड़ोस वाले लोग उसे अस्पताल ले जाते हैं। पुलिस ने बताया कि शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये घटना इंदापुर तालुका में 25 अक्टूबर को हुई थी। 27 अक्टूबर को इंदापुर थाने में बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बेटा दिलीप जाधव ने वैजयंता जाधव नाम की अपनी ही मां को बेरहमी से पीटा है। मां ने ही इंदापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इंदापुर पुलिस अधिकारियों ने अब दिलीप के खिलाफ धारा 324, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+