Maharashtra: फिल्‍मी स्‍टाइल में एयरपोर्ट के पास से शिवसेना ने NCP विधायक को पकड़ा, किया शरद पवार के हवाले

मुंबई। एक ओर जहां देशभर की नजरें महाराष्ट्र में अचानक बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर थीं, मुख्यमंत्री पद का रास्ता देख रही शिवसेना का ध्यान अपने पाले के विधायकों पर था। एयरपोर्ट पर शाम 5: 30 बजे एक होटेल के पास एकनाथ शिंदे और मिलिंद नर्वेकर ने एनसीपी विधायक संजय बनसोड को मुंबई से बाहर जाने से पहले ही पकड़ लिया। यह सब बिल्‍कुल फिल्‍मी तर्ज पर हुआ। बनसोड को पकड़ने के बाद एकनाथ शिंदे और मिलिंद नर्वेकर ने उनसे पूछताछ भी की। उनसे यह जानने की कोशिश की कि क्‍या बीजेपी ने उनका अपहरण किया था।

Maharashtra: फिल्‍मी स्‍टाइल में एयरपोर्ट के पास से शिवसेना ने NCP विधायक को पकड़ा, किया शरद पवार के हवाले

एकनाथ शिंदे और मिलिंद नर्वेकर ने संजय बनसोड की बात शरद पवार से करवाई। पवार ने अपने करीबी विधायक शशिकांत शिंदे को वहां भेजा जो बनसोड को पहले वायबी चव्हाण सेंटर और बाद में एनसीपी विधायकों की बैठक में लेकर पहुंचे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में नए सियासी घटनाक्रम से अचंभित शिवसेना ने पाला बदलने की कोई भी कोशिश को नाकाम करने के लिए अपने 55 विधायकों को मुंबई के एक होटल में भेज दिया है। उधर, कांग्रेस ने पहले अपने सभी 44 विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर भेजने की बात कही थी, लेकिन अब तय हुआ है कि ये विधायक मुंबई में ही रहेंगे।

एनसीपी विधायक लापता

उधर, शाहपुर के एनसीपी विधायक दौलत दरोदा सुबह दक्षिण मुंबई में राजभवन पहुंचने के बाद लापता हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दरोदा अपने बेटे करण के साथ शुक्रवार रात ठाणे में अपने निर्वाचन क्षेत्र से निकले थे और मुंबई पहुंचने के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया। पूर्व विधायक पांडुरंग बरोड़ा शाहपुर ना पहुंचे और दरोदा के लापता होने के बारे में शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+