महाराष्ट्र: 5 रुपए में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी सरकार, ऐप हो रहा है तैयार
मुंबईः महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पांच रुपये में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सरकार ने योजना भी बनानी शुरू कर दी है। सरकार एक ऐप बनवा रही है, जिसकी मदद से किसी को भी सैनिटरी नैपकिन चाहिए, वो अपना नाम यहां रजिस्टर्ड करवा सकती है।

5 रुपए में मिलेगा पैड
पांच रुपये में नैपकिन मुहैया करने की योजना को मंगलवार को सरकार ने मंजूरी दे दी। सरकार इस योजना को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि आठ मार्च को लागू करेगी। दावा किया जा रहा है कि सरकार इसे ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं से उपलब्ध कराएगी।

सरकार ने मंजूर किया प्रस्ताव
सरकार द्वारा मंजूर किए गए प्रस्ताव के अनुसार गांव की महिलाओं को अस्मिता ब्रांड के 240 मिमी के आठ सैनिटरी नैपकिन 24 रुपये प्रति पैकेट में और 280 मिमी के आठ सैनिटरी नैपकिन के पैकेट 29 रुपये की दर से मुहैया कराएगी।

जिला परिषद के स्कूलों में 11 से 19 आयु की लड़कियों को मिलेगा
मंत्रीमंडल द्वारा पास किए गए प्रस्ताव के अनुसार जिला परिषद के स्कूलों में 11 से 19 आयु समूह की लड़कियों को 5 रुपये प्रति पैकेट की दर से सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराई जाएगी।

रिपोर्ट में आई चौंकाने वाली बातें सामने
सैनिटरी पैड के बारे में पेश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार पीरियड्स के दौरान बहुत कम महिलाएं ही सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करती हैं, पैड का इस्तेमाल न करने के कारण उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण से स्कूल-कॉलेजों में बढ़ने वाली लड़कियों की अनुपस्थिति का प्रमाण बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications