VIDEO: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद सड़क बह गई, इंदौर नगर निगम ऑफिस बना तालाब

मुंबई। दिल्ली में जहां मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है तो वहीं मुंबई में बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। शनिवार के बाद आज भी मुंबई में जमकर बारिश हुई। मुंबई और आसपास के इलाकों में बरसात के पानी ने तबाही मचाई हुई है।

VIDEO: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद सड़क बह गई, इंदौर नगर निगम ऑफिस बना तालाब

हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बरसात के पानी से कहीं दीवार ढही तो कहीं पेड़ गिरा कहीं मकान ही जमीदोंज हो गया। जालना में तो भारी बारिश के बाद पूरी की पूरी सड़क बह गई। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। इतना ही नहीं मध्‍य प्रदेश के इंदौर में भी जमकर बारिश हुई। वहां के नगर निगम के कार्यालय में पानी घुस गया।

इंदौर नगर निगम के कार्यालय में पानी घुस गया

मध्यप्रदेश के इंदौर के नगर निगम से एक वीडियो सामने आया है। ऑफिस में बड़ी मात्रा में पानी घुस गया है। इस दौरान कर्मचारी भी काम करते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने नगर निगम ऑफिस का जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें नगर निगम का ऑफिस तालाब बना हुआ नजर आ रहा है। कर्मचारी भी आराम बेंचों पर पैर उठाकर बैठे हुए हैं।

सवाल उठता है कि अगर नगर निगम खुद अपने ऑफिस को बारिश से सुरक्षित करने में कामयाब नहीं हो पा रहा है तो शहर की सड़कों और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर को किस गारंटी के साथ मेंटेन कर पाएगा। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+